by on | 2026-08-12 17:55:25
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3061
गाजीपुर। प्रशासनिक चाबुक चलते ही ज़िले के दवा माफियाओं और नियमों को ठेंगे पर रखकर दुकानें चला रहे मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को आईजीआरएस (IGRS) पर लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए, ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने आज दल-बल के साथ महिला जिला अस्पताल और लालदरवाजा समेत कई इलाकों में औचक छापेमारी की। जांच के दौरान जो तस्वीरें निकलकर सामने आईं, उसने स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों की पोल खोलकर रख दी है।
निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने सिंह मेडिकल स्टोर (मिश्रा मार्केट), पटेल मेडिकल स्टोर, हिंद मेडिकल स्टोर (लालदरवाजा), शांति फार्मा, सिंध मेडिकल स्टोर और ओम साई मेडिकल स्टोर (रौजा) पर अचानक दस्तक दी। ज़मीन पर हकीकत यह मिली कि कई दुकानों पर फार्मासिस्ट गायब थे और दवाएं रामभरोसे बेची जा रही थीं। महिला अस्पताल के सामने स्थित सिंध मेडिकल स्टोर पर तो बिना फार्मासिस्ट ही धड़ल्ले से बिक्री चल रही थी। इतना ही नहीं, कई दुकानों में साफ-सफाई का आलम बेहद चिंताजनक पाया गया।
ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने साफ़ शब्दों में चेताया कि ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट-1940 और नियमावली-1945 के प्रावधानों से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने सभी संचालकों को सख्त हिदायत दी:
कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने अनियमितता बरतने वाले सभी दुकानदारों को 'कारण बताओ नोटिस' थमा दिया है। सभी संचालकों को 7 कार्य दिवसों के भीतर जवाब दाखिल करने का अल्टीमेटम दिया गया है। स्पष्ट कर दिया गया है कि तय समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त और निलंबित करने का चाबुक चलना तय है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'