ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

सरिता अग्रवाल ने मिलेट्स महोत्सव एवं रोड-शो को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

by admin@bebak24.com on | 2025-12-08 20:02:28

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3024


सरिता अग्रवाल ने मिलेट्स महोत्सव एवं रोड-शो को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


'श्री अन्न' के उत्पादन बढ़ाने और भोज्य पदार्थों में शामिल करने पर दिया जोर

गाजीपुर। मोटे अनाजों के महत्व और पौष्टिक गुणों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा आयोजित 'जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं रोड-शो' को सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र से रवाना किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने स्वयं हरी झंडी दिखाकर इस जागरूकता यात्रा को आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर सरिता अग्रवाल ने 'श्री अन्न' (मोटे अनाज) के उत्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्री अन्न में आवश्यक खनिज और पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कुपोषण को दूर करने में अत्यंत सहायक हैं। उन्होंने किसानों को प्रेरित करते हुए बताया कि इन अनाजों की खेती बिना रासायनिक उर्वरक के भी सुगमता से की जा सकती है, जिससे लागत कम आती है और जमीन की सेहत भी बनी रहती है।

भारत मिलेट्स का मुख्य उत्पादक देश

सरिता अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में पूरे विश्व में 'मिलेट्स ईयर' मनाया जा रहा है और मिलेट्स (मोटे अनाज) का मुख्य उत्पादक देश भारत है। यह प्रधानमंत्री का सपना है कि इस महत्वपूर्ण अनाज का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्री अन्न का उत्पादन बढ़ाना और लोगों के दैनिक भोज्य पदार्थों में इसे शामिल करना है।

उन्होंने आगे कहा, "मोटे अनाज सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं। इनमें फाइबर और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव करते हैं।"

जैविक खेती पर जोर

उप कृषि निदेशक ने इस मौके पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग मानक से अधिक हो रहा है, जिसका दुष्प्रभाव मृदा (मिट्टी) और मानव स्वास्थ्य दोनों पर पड़ रहा है। उन्होंने इस अत्यधिक उपयोग को कम कर जैविक खेती अपनाने पर जोर देने की अपील की।

रोड-शो में बाल विकास परियोजना की महिलाओं, पीजी कॉलेज की छात्राओं और सुसुण्डी कृषक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह रोड-शो कृषि विज्ञान केंद्र से शुरू होकर कचहरी, विशेश्वरगंज, रौजा, मिदनापुर, सैनिक चौराहा, हेतिमपुर, पीजी कॉलेज होते हुए विकास भवन पर समाप्त हुआ।





Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment