by on | 2026-10-18 21:38:44
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3053
गाज़ीपुर। लखनऊ से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'वीर अर्जुन' के गाजीपुर जिला संवाददाता एवं उत्तर प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार दुर्गविजय सिंह का रविवार शाम करीब चार बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों और पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गविजय सिंह पिछले करीब तीन महीने से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उनकी कीमोथेरेपी भी हुई थी। इसके बाद वह घर पर ही रह रहे थे और अचेत अवस्था में थे। रविवार शाम करीब चार बजे उनके निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई।
दुर्गविजय सिंह लखनऊ से प्रकाशित हिंदी दैनिक ‘वीर अर्जुन’ के गाजीपुर जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह उत्तर प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त पत्रकार होने के साथ ही गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य भी थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा और उन्होंने अपनी पहचान एक वरिष्ठ पत्रकार के रूप में बनाई थी।
उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके जाने से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी साथी खो दिया है। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों और पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सभी ने ईश्वर से परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'