by on | 2026-10-17 22:58:36
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3063
सरकारी कागजात लेकर जाते समय हुआ हादसा
गोरखपुर में अपनी सेवाएं दे रहे 32 वर्षीय सिपाही अर्जुन गोंड (निवासी: बड़का खेत, पलियाखांस) शुक्रवार की देर रात सरकारी कागजात लेकर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान झंगहा थाना क्षेत्र के दुबियारी पुल के पास वे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
2016 में यूपी पुलिस में हुए थे भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन गोंड 15 मई 2016 को उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे और 18 दिसंबर 2025 से गोरखपुर के झंगहा थाने में तैनात थे। उनकी आकस्मिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे पत्नी पिंकी, 11 वर्षीय पुत्री खुशी और 8 वर्षीय पुत्र अंकुश को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई विदाई
शव लेकर पहुंचे सहकर्मी पुलिसकर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। परिजनों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में रविवार को गांव के पास ही गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'