by on | 2026-10-18 20:42:41
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3055
सुखडेहरा कांड: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़की सियासत! सोशल मीडिया पर वीरपुर के अजय यादव हत्याकांड की भी चर्चा, लोग पूछ रहे— क्यों नहीं उस समय आगे आए विधायक सुहैब अंसारी ‘मन्नू’ और क्यों नहीं मिले परिजनों से अखिलेश यादव?
लखनऊ/गाजीपुर:
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से कानून-व्यवस्था की पोल खोल देने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में देश की रक्षा करने वाले सीआईएसएफ (CISF) जवान राघवेश यादव और उनके चचेरे भाई पंकज यादव पर दबंगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सरेआम हथियारों से हुई इस फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर हैं!
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, सुखडेहरा के सर्वेश राय उर्फ सिट्टू और आशुतोष उर्फ बिट्टू (पुत्रगण सर्वेश्वर नाथ राय)—पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग कर सीआईएसएफ जवान और उनके परिवार को निशाना बनाया। इस खूनी हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस प्रशासन अब तक आरोपियों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाया है, जिससे पीड़ित परिवार दहशत और न्याय की आस में जीने को मजबूर है।
चर्चा में एक और एंगल: खास बात यह भी सामने आ रही है कि आरोपियों की एक भैंस और एक भैंसा घटना की ठीक बीती रात को चोरी हो गई थी, जिसके बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सोशल मीडिया पर सुलगते सवाल: वीरपुर कांड पर क्यों साधी थी चुप्पी?
इस बीच, सुखडेहरा कांड को लेकर सियासत गरमाई तो सोशल मीडिया पर जनता ने पुराने जख्मों को भी हरा कर दिया है। लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सवाल उठा रहे हैं कि वीरपुर के अजय यादव हत्याकांड के वक्त मुहम्मदाबाद के विधायक सुहैब अंसारी ‘मन्नू’ आगे क्यों नहीं आए थे? और तब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उस पीड़ित परिवार से मुलाकात क्यों नहीं की थी? जनता के बीच इन दोहरे मापदंडों और सुस्त रवैये को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है।
याद दिला दें कि इससे पहले वीरपुर गांव में अजय यादव हत्याकांड के दौरान भी पीड़ित परिवार ने अंसारी बंधुओं के खास मऊ/घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसे लेकर भी गाजीपुर की राजनीति में काफी भूचाल आया था। अब सुखडेहरा मामले में सपा नेताओं की सक्रियता पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर हर मामले में सियासत का पैमाना अलग-अलग क्यों होता है?
अखिलेश यादव की एंट्री और DGP के दरबार तक पहुंचा मामला!
तमाम विरोध और सुलगते सवालों के बीच समाजवादी पार्टी ने सुखडेहरा प्रकरण पर आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। पीड़ित परिवार और घायल सीआईएसएफ जवान ने मुहम्मदाबाद के विधायक सुहैब अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव और डॉ. विकास यादव के साथ सीधे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की दर्दभरी दास्तां बड़े गौर से सुनी और उन्हें दो टूक भरोसा दिलाया— "घबराइए मत, न्याय जरूर मिलेगा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा!"
इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के कड़े निर्देशों पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल (विधायक सुहैब अंसारी, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव और डॉ. विकास यादव) सीधे राजधानी लखनऊ जा पहुंचा। वहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) से मुलाकात की और इस पूरे खूनी खेल का कच्चा-चिठ्ठा उनके सामने रख दिया। प्रतिनिधिमंडल ने दो टूक मांग की है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और इस घटना के पीछे जो भी चेहरे हैं, उन पर भी सख्त शिकंजा कसा जाए।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'