ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

भुने चने में खतरनाक 'ऑरामाइन' रंग: गाजीपुर में बड़ी कार्रवाई

by admin@bebak24.com on | 2025-12-15 19:37:44

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3018


भुने चने में खतरनाक 'ऑरामाइन' रंग: गाजीपुर में बड़ी कार्रवाई


​विशेष अभियान के तहत 1079 किलोग्राम भुना चना सीज; नमूना जाँच के लिए भेजा गया गुरुग्राम

गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने आयुक्त, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी अविनाश कुमार के सख्त आदेशों पर जनपद में एक बड़ा विशेष अभियान चलाया है। यह कार्रवाई भुने हुए चने और अन्य खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित ऑरामाइन (Auramine) सिंथेटिक कलर के उपयोग को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

​अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार और सहायक आयुक्त (खाद्य)-II रमेश चंद्र पांडेय के निर्देशन में यह अभियान विनिर्माण इकाइयों, मंडी, ई-कॉमर्स प्लेटफार्म, प्रसंस्करण इकाई, भंडारण, वितरक और ट्रांसपोर्टेशन जैसे संगठित क्षेत्रों को लक्षित कर चलाया गया।

युसुफपुर में हुई बड़ी जब्ती

​अभियान के तहत, दिनाँक 15.12.2025 को युसुफपुर (मुहम्मदाबाद, गाजीपुर) स्थित मेसर्स-त्रिलोकी एंड संस के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। यह प्रतिष्ठान राकेश कुमार गुप्ता का है।

  • नमूना संग्रह: यहाँ से भुने चने का 01 नमूना संग्रह किया गया।
  • सीज की कार्रवाई: प्रतिष्ठान से 1079 किलोग्राम भुना चना सीज किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य ₹87,399/- बताया गया है।

जाँच रिपोर्ट के बाद होगी विधिक कार्रवाई

​सहायक आयुक्त (खाद्य) ने बताया कि संग्रहित नमूने को उच्चस्तरीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, गुरुग्राम (हरियाणा) भेजा जा रहा है। नमूने की जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

​नमूना संग्रह और सीजिंग की यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गुलाबचंद गुप्त, पंकज कुमार कन्नौजिया, बिपिन कुमार गिरि और खाद्य सहायक नबीउल्लाह की टीम द्वारा की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित हानिकारक रंगों के प्रयोग पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment