ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
राष्ट्रीय राष्ट्रीय

मोहन भागवत 24 अक्टूबर से जबलपुर दौरे पर, 25 को युवा स्वयंसेवकों से करेंगे संवाद

by on | 2026-10-17 17:48:36

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3002


मोहन भागवत 24 अक्टूबर से जबलपुर दौरे पर, 25 को युवा स्वयंसेवकों से करेंगे संवाद

जबलपुर | बेबाक24 न्यूज़

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत 24 से 26 अक्टूबर तक जबलपुर के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे महाकौशल प्रांत के महाविद्यालयों में पढ़ने वाले युवा स्वयंसेवकों से सीधा संवाद करेंगे। साथ ही संघ के स्थानीय पदाधिकारियों और प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे।

25 अक्टूबर को युवाओं से संवाद

संघ के महाकौशल प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख विनोद कुमार के अनुसार, मोहन भागवत 25 अक्टूबर को महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के शिविर को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में युवा पीढ़ी से संवाद और संगठन से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा प्रमुख रहेगी।

महाकौशल प्रांत संघ के मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसमें 38 राजस्व जिले शामिल हैं, जिनके संभागीय मुख्यालय जबलपुर, सागर और रीवा में हैं।

पहले दिन स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

दौरे के पहले दिन 24 अक्टूबर को भागवत जबलपुर में संघ के प्रमुख स्थानीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बैठक में मुख्य शिक्षक और नगर स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

26 अक्टूबर को तय होगी आगे की कार्ययोजना

दौरे के अंतिम दिन 26 अक्टूबर को भागवत महाकौशल प्रांत की कार्यकारिणी और विभाग टोली के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, समसामयिक विषयों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा प्रस्तावित है।

बेबाक24 टेक

मोहन भागवत का जबलपुर दौरा युवा स्वयंसेवकों से संवाद और संगठनात्मक समीक्षा पर केंद्रित रहेगा। 3 दिनों के कार्यक्रम में युवाओं के साथ सीधी बातचीत के अलावा स्थानीय पदाधिकारियों और प्रांतीय नेतृत्व के साथ आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार किया जाएगा।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment