by on | 2026-10-17 17:48:46
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3006
वॉशिंगटन | बेबाक24 न्यूज़
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव केटी जकारिया के भविष्य को लेकर अंतिम फैसला टाल दिया है। नियुक्ति के महज 5 दिन बाद ही उन्हें पद से हटाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। ट्रंप ने कहा कि जकारिया को मीडिया की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है और वह इस मामले पर उनसे दोबारा बातचीत करेंगे।
शुक्रवार को जॉर्जिया में एक रैली के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने बताया कि उनकी जकारिया से बात हुई है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि जकारिया को लगातार नकारात्मक मीडिया कवरेज झेलना पड़े।
ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने जकारिया से पूछा कि क्या वह इस तरह की आलोचना के बीच पद पर बने रहना चाहती हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि वह वापसी के बाद इस विषय पर चर्चा करेंगे और उसके बाद अंतिम निर्णय लेंगे। फिलहाल जकारिया को पद से हटाए जाने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
ट्रंप ने 9 अक्टूबर को जकारिया की नियुक्ति की घोषणा की थी। वह कैरोलिन लेविट की उत्तराधिकारी बनी थीं। हालांकि, पहली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ही उनके काम करने के तरीके को लेकर सवाल उठने लगे।
रिपोर्ट के अनुसार, जकारिया ने अपनी पहली ब्रीफिंग में केवल 3 पत्रकारों के सवाल लिए। ये पत्रकार रूढ़िवादी या ट्रंप समर्थक समाचार संस्थानों से जुड़े थे। करीब 14 मिनट बाद वह ब्रीफिंग समाप्त करके चली गईं।
उन्होंने कहा था कि वह ब्रीफिंग छोटी रखना चाहती थीं, ताकि राष्ट्रपति को पत्रकारों से सवाल-जवाब के लिए पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि व्हाइट हाउस के कर्मचारियों ने उन्हें पहले से पूरी जानकारी नहीं दी थी।
जकारिया की शैक्षणिक और पेशेवर पृष्ठभूमि को लेकर भी सवाल उठे हैं। उन्होंने पेपर्डाइन यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की थी, लेकिन उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार वह कैलिफोर्निया बार परीक्षा पास नहीं कर सकीं और उन्हें वहां कानून की प्रैक्टिस का लाइसेंस नहीं मिला।
रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट साझा की थीं, जिनमें उन्हें अटॉर्नी बताया गया था। इस पर आलोचना हुई। जकारिया ने सफाई देते हुए कहा कि कानून की पढ़ाई के बाद उन्होंने चीन में एक कानूनी फर्म में काम किया था और कानूनी विश्लेषण के संदर्भ में इस शब्द का इस्तेमाल किया गया।
ट्रंप ने इस विवाद पर कहा कि जकारिया को व्हाइट हाउस की प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था, वकील के रूप में नहीं।
केटी जकारिया का भविष्य अब ट्रंप के अगले फैसले पर निर्भर है। नियुक्ति के तुरंत बाद उनकी प्रेस ब्रीफिंग और पेशेवर पृष्ठभूमि को लेकर उठे सवालों ने विवाद खड़ा किया है। हालांकि, फिलहाल उन्हें हटाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है और राष्ट्रपति ने इस पर अंतिम निर्णय टाल रखा है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'