ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

गंगा जल लेने गए पूर्व कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष व उनकी पत्नी की डूबने से मौत, NDRF ने बरामद किया अधिवक्ता ओमप्रकाश दुबे का शव

by on | 2026-08-12 16:44:10

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3095


गंगा जल लेने गए पूर्व कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष व उनकी पत्नी की डूबने से मौत, NDRF ने बरामद किया अधिवक्ता ओमप्रकाश दुबे का शव

बलिया: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन बलिया के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश दुबे और उनकी पत्नी इंदू देवी की गंगा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

​मिली जानकारी के अनुसार, गत 10 अगस्त की शाम लगभग 7:00 बजे ओमप्रकाश दुबे अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से रुद्राभिषेक के लिए गंगा जल लेने निकले थे। इसी दौरान किसी कारणवश दोनों नदी के गहरे पानी में समा गए। देर रात तक परिजनों को इस हादसे की जानकारी नहीं हो सकी।

​शिवरामपुर घाट पर लावारिस हालत में खड़ी मोटरसाइकिल के जरिए परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और NDRF की टीम ने गंगा नदी में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

​मंगलवार, 11 अगस्त को दोपहर लगभग 2:30 बजे दुबहड़ थाना क्षेत्र के ब्यासी पुल के पास गंगा किनारे एक अज्ञात महिला का शव बहता हुआ मिला। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां परिजनों ने उसकी पहचान इंदू देवी (52 वर्ष) पत्नी ओमप्रकाश दुबे के रूप में की।

​पत्नी का शव मिलने के बाद NDRF और पुलिस की टीम लगातार ओमप्रकाश दुबे की तलाश में जुटी रही। अथक प्रयास के बाद NDRF की टीम ने अधिवक्ता ओमप्रकाश दुबे का शव भी गंगा नदी से बरामद कर लिया है।

​एक साथ पति-पत्नी की मौत की दुखद खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं कचहरी परिसर और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment