by on | 2026-10-18 14:10:54
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3002
वाराणसी | बेबाक24 न्यूज़
नवरात्र के सातवें दिन वाराणसी में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर नाइट स्कूटी रैली निकाली गई। शनिवार रात आयोजित रैली में 100 से अधिक स्कूटी सवार महिलाओं, छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मलदहिया स्थित पटेल प्रतिमा के पास हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली मलदहिया चौराहे से शुरू होकर फातमान रोड, सिगरा थाना, साजन तिराहा, रथयात्रा, गुरुबाग, कमच्छा, भेलूपुर तिराहा, आईपी विजया और बाबा कीनाराम आश्रम सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। इसका समापन लंका स्थित रविदास गेट पर हुआ।
रैली में शामिल महिलाओं ने हेलमेट पहनकर और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन संचालन का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके आत्मविश्वास को मजबूत करना था।
अपर पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को जागरूक रहने के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए आत्मरक्षा के तरीके भी सीखने चाहिए।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं दिन हो या रात, शहर में स्वतंत्र रूप से आवाजाही कर सकें, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए 1090 और 112 नंबरों का उपयोग करने की अपील की।
रैली के दौरान एसीपी चेतगंज शुभम जैन और सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने यातायात व्यवस्था संभाली। समापन के समय एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार और लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
बेबाक24 टेक: वाराणसी की नाइट स्कूटी रैली ने महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास और यातायात अनुशासन का संदेश दिया। ऐसी पहल के साथ सुरक्षित सार्वजनिक स्थान, प्रभावी पुलिस सहायता और महिलाओं में आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूकता भी जरूरी है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'