ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

रफ्तार का जानलेवा तांडव: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काल बनी तेज रफ्तार कार, बिहार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत!

by on | 2026-05-16 19:59:32

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3089


रफ्तार का जानलेवा तांडव: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काल बनी तेज रफ्तार कार, बिहार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत!


आजमगढ़ । रफ्तार का जुनून एक बार फिर मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने हर देखने वाले की रूह कंपा दी। कंधरापुर थाना क्षेत्र के 238 माइल स्टोन के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आगे चल रहे कंटेनर ट्रक में पीछे से इतनी जोर से घुसी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दिल दहला देने वाले हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक बिहार के रहने वाले थे।

हादसे का खौफनाक मंजर: लोहे के मलबे में तब्दील हुई कार

​मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा उस वक्त हुआ जब गाजीपुर से लखनऊ की तरफ जा रही कार (स्विफ्ट डिजायर) की रफ्तार बेहद तेज थी। रफ्तार पर नियंत्रण न होने के कारण कार सीधे चलते हुए कंटेनर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा कंटेनर के नीचे बुरी तरह फंस गया और सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

प्रशासनिक अमला मौके पर, शवों को निकाला गया बाहर

​हादसे की चीख-पुकार सुनकर एक्सप्रेसवे से गुजर रहे अन्य लोग सहम गए। सूचना मिलते ही:

  • डायल 112 और स्थानीय कंधरापुर थाना पुलिस।
  • ​क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी
  • ​फायर ब्रिगेड, सीसी टीम और एंबुलेंस की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।

​राहत और बचाव कार्य शुरू कर कड़ी मशक्कत के बाद कार के मलबे से पांचों शवों को बाहर निकाला गया। एसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाई। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और मृतकों के शिनाख्त के आधार पर बिहार में उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।

सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

​इस दर्दनाक हादसे की गूंज लखनऊ तक पहुंची। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। साथ ही, जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद करने के सख्त निर्देश दिए हैं।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment