ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
राजनीति राजनीति

मोहम्मदाबाद में गरजे मुख्यमंत्री! माफिया मिट्टी में मिले, अब गोड़ऊर से उड़ेगी विकास की धूल: योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय कृष्णानंद राय के गांव को दी करोड़ों की सौगात!

by on | 2026-07-30 14:04:20

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3133


मोहम्मदाबाद में गरजे मुख्यमंत्री! माफिया मिट्टी में मिले, अब गोड़ऊर से उड़ेगी विकास की धूल: योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय कृष्णानंद राय के गांव को दी करोड़ों की सौगात!

​मोहम्मदाबाद से 2027 चुनाव का शंखनाद: भाजपा सरकार की स्वर्गीय विधायक कृष्णानंद राय को विकास की श्रद्धांजलि

गाजीपुर/मोहम्मदाबाद: ​जब-जब गाजीपुर की पावन भूमि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चरण पड़ते हैं, तब-तब माफिया तंत्र के आकाओं की आत्मा कांप उठती है और पूर्वांचल में विकास की गति दोगुनी हो जाती है! मुहम्मदाबाद में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न केवल अतीक और मुख्तार जैसे माफियाओं के अंत पर मुहर लगाई, बल्कि अमर शहीद विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद राय के ग्राम गोड़ऊर को 692 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक सौगात देकर संपूर्ण क्षेत्र का भाग्य बदल दिया।

​ 'माफिया मिट्टी में मिल गए, सहयोगियों को भी नहीं बख्शा जाएगा!'

​जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री का तेवर अत्यंत आक्रामक था। उन्होंने उस काले दौर का स्मरण कराया जब सत्ता के सीधे संरक्षण में पनपे गुंडाराज ने गाजीपुर की धरती को रक्त रंजित कर दिया था।

"स्मरण करो, इसी धरती पर स्वर्गीय कृष्णानंद राय ने माफियाराज के विरुद्ध प्रथम अलख जगाई थी। सत्ता के संरक्षण में पले-बढ़े माफियाओं ने पूर्व विधायक के साथ सात निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। आज मैं पूर्ण दावे के साथ कहता हूं—माफिया अब मिट्टी में मिल चुके हैं! और जो बचे-कुचे लोग आज भी उनका सहयोग कर रहे हैं, उन्हें भी क्षमा नहीं किया जाएगा, उन पर भी कठोरतम कार्रवाई होगी!"

​ युवा नेता पीयूष राय का नाम लेते ही गूंजा 'हर-हर महादेव'!

​मंच से जैसे ही मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय कृष्णानंद राय के सुपुत्र एवं युवा नेता पीयूष राय का नाम लिया और उनका हाथ मजबूत करने का आह्वान किया, संपूर्ण जनसैलाब उल्लास से भर उठा! 'हर-हर महादेव' और 'जय श्री राम' के गगनभेदी जयघोष से पूरा प्रांगण गूंज उठा। मुख्यमंत्री के इस कदम ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि भारतीय जनता पार्टी अपने पुरोधाओं और उनके उत्तराधिकारियों के साथ पर्वत की भांति दृढ़ता से खड़ी है।


​ 692 करोड़ का महा-पैकेज: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सीधे जुड़ेगी काशी!

​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल हुंकार भरकर नहीं लौटे, अपितु विकास की ऐसी वर्षा की कि विपक्ष हतप्रभ रह गया। कार्यक्रम के दौरान विकास को गति प्रदान करते हुए कई विशाल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया:

काशी से सीधा संपर्क: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को अब सीधे काशी (वाराणसी) से जोड़ा जाएगा। इसके निर्माण हेतु एक नया लिंक एक्सप्रेस-वे बनेगा।


मार्ग चौड़ीकरण का कार्य: जखनिया मार्ग का चौड़ीकरण करके उसे पूर्णतः आधुनिक एवं सुगम बनाया जाएगा।


ग्राम गोड़ऊर को बड़ी सौगात: शहीद के गांव गोड़ऊर में राजकीय आईटीआई कॉलेज एवं आधुनिक ड्रग्स वेयरहाउस का लोकार्पण हुआ, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार तथा उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।


मुख्यमंत्री का संकल्प: "हमारी सरकार शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गांव तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।"

​सपा-कांग्रेस पर तीखा प्रहार: 'जो मजारों पर फातिहा पढ़ते थे...'

​विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि एक समय वह था जब सपा और कांग्रेस की सरकारें उपद्रवियों, लुटेरों और अपराधियों को प्रोत्साहन देती थीं।

"जो लोग माफियाओं की मजारों पर जाकर फातिहा पढ़ते थे, वे आज विकास पर क्या बात करेंगे? हमने तुष्टिकरण की कुत्सित राजनीति को उखाड़ फेंककर राष्ट्रधर्म को चुना है। हमारी सरकार ने महाराजा सुहेलदेव जैसे महापुरुषों के शौर्य और बलिदान का स्मरण कर उन्हें वह ऐतिहासिक सम्मान दिया है, जिसके वे वास्तव में अधिकारी थे।"

​बेबाक दृष्टिकोण ( Bebak 24):

​मुहम्मदाबाद की यह जनसभा केवल एक शासकीय कार्यक्रम नहीं थी, अपितु पूर्वांचल के उस काले इतिहास पर विकास की अंतिम मुहर थी, जिसे माफियाओं ने दशकों तक भय के वातावरण में जकड़ कर रखा था। पीयूष राय का नेतृत्व स्वीकार कर और गोड़ऊर को करोड़ों का उपहार देकर योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि गाजीपुर से अब माफियाराज का अस्तित्व समाप्त हो चुका है—अब यहां केवल 'विकास, सम्मान , जनसेवा और राष्ट्रवाद' की पताका फहराएगी!

रिपोर्ट: बेबाक डेस्क, बेबाक 24



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment