by on | 2026-07-29 15:56:39
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3162
गाज़ीपुर ( बेबाक 24):
मुहम्मदाबाद विधानसभा, जो कभी रसूख और माफियागिरी के साए में घुटती थी, अब एक नई सुबह का गवाह बनने जा रही है। भाजपा के तेजतर्रार युवा नेता पीयूष राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ लफ्जों में कह दिया है—मुहम्मदाबाद में माफिया का अंत हो चुका है, और अब केवल विकास का राज चलेगा।
इसी विकास की बयार को और तेज करने के लिए 30 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद यूसुफपुर (मुहम्मदाबाद) की धरती पर कदम रख रहे हैं। सीएम योगी जनसभा के दौरान गाज़ीपुर की जनता को ₹692 करोड़ की ताबड़तोड़ परियोजनाओं की सौगात (लोकार्पण व शिलान्यास) सौंपेंगे।
पत्रकारों से बात करते हुए पीयूष राय ने बिना किसी लाग-लपेट के कहा:
सियासी गलियारों में ये बात किसी से छिपी नहीं है कि सीएम योगी और पीयूष राय के बीच का रिश्ता बेहद खास है। लोग आज भी मोहम्मदाबाद के ऐतिहासिक महादेवा मैदान की उस रैली को याद करते हैं, जब सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मंच से खुले तौर पर कहा था—"मोहम्मदाबाद का नेता पीयूष राय है।"
खानदानी नाता और गुरु-शिष्य की परंपरा:
योगी आदित्यनाथ और पीयूष राय के बीच केवल राजनीति नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य की एक मजबूत खानदानी डोर है। सीएम योगी उन्हें अपने बेटे की तरह मानते हैं और उनका यही स्नेह गाज़ीपुर के राजनीतिक समीकरणों को नया रूप दे रहा है।
पीयूष राय ने जिले भर के नागरिकों और समर्थकों से अपील की है कि वे 30 जुलाई को नवीन कृषि मंडी, यूसुफपुर (मुहम्मदाबाद) के मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। सीएम योगी के विचारों को सुनें और गाज़ीपुर के इतिहास में लिखे जा रहे इस नए विकास पर्व के गवाह बनें।
बेबाक राय: अब देखना यह होगा कि सीएम योगी के इस तूफानी दौरे से पूर्वांचल की राजनीति में क्या नए समीकरण बनते हैं, लेकिन इतना तो तय है कि 30 जुलाई को मुहम्मदाबाद की सरजमीं से विकास का जो शंखनाद होगा, उसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई देगी!
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'