by on | 2026-07-29 14:12:49
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3070
वाराणसी। धर्मनगरी वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरडीहा (आवास विकास कॉलोनी, बड़ी गैबी) में सोमवार देर रात खूनी खेल खेला गया। एक ही कमरे में साथ रह रहे दो समलैंगिक (गे) दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद इस कदर बढ़ा कि एक ने दूसरे की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। मंगलवार सुबह जब कमरे के भीतर दीपांशु राय का खून से लथपथ शव मिला, तो इलाके में हड़कंप मच गया।
"हमने शादी कर ली है..." – स्थानीय लोगों के बड़े खुलासे
घटना की जांच में जुटी पुलिस को स्थानीय लोगों ने चौंकाने वाली जानकारियां दी हैं। पड़ोसियों के मुताबिक, आरोपी खुश पांडेय अक्सर दावा करता था कि उसने और दीपांशु ने आपस में शादी कर ली है। दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर भयंकर मारपीट और कहासुनी होती रहती थी। सोमवार की रात भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद विवाद खूनी अंजाम तक पहुंच गया।
सीने में उतारा सब्जी काटने वाला चाकू
पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी खुश पांडेय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। देर रात कहासुनी के दौरान गुस्से से तिलमिलाए खुश पांडेय ने घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और दीपांशु के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सीने में चाकू लगते ही दीपांशु मौके पर ही ढेर हो गया।
बेबाक बोल (एसएचओ भेलूपुर का बयान):
"मृतक दीपांशु राय और आरोपी खुश पांडेय एक साथ रहते थे। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह गे (Gay) है। आपसी विवाद के दौरान उसने सब्जी काटने वाले चाकू से सीने पर वार कर दीपांशु की हत्या कर दी।" — प्रभारी निरीक्षक, भेलूपुर
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'