by on | 2026-07-29 08:53:34
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3011
वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर चौकी अंतर्गत मिंट हाउस तिराहे के समीप लंबे समय से चल रहे अवैध जुए के अड्डे पर 27/28 जुलाई की देर रात छापेमारी कर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में घोर लापरवाही बरतने और जुए के संचालन की जानकारी न देने पर नदेसर चौकी प्रभारी सुमित पांडेय, हल्का प्रभारी लल्लन यादव तथा मुख्य आरक्षी शनि विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मामले का स्वयं संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की थी। मौके से ₹21,000 नकद (मालफड़), 3 नोट गिनने की मशीनें, 52 ताश के पत्ते और 10 नई ताश की गड्डियाँ बरामद की गईं। कैंट थाने में यूपी सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी की भूमिका की भी जाँच:
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि थाना प्रभारी कैंट की भूमिका की अलग से जाँच कराई जा रही है। किसी भी स्तर पर पुलिसकर्मियों की संलिप्तता या संरक्षण मिलने पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'