ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

कटरा गैंग पर नरमी पड़ी भारी: विनीत राय हत्याकांड में गाजीपुर कोतवाल और चौकी इंचार्ज निलंबित, DIG वाराणसी का कड़ा एक्शन!

by on | 2026-07-28 20:49:07

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3106


कटरा गैंग पर नरमी पड़ी भारी: विनीत राय हत्याकांड में गाजीपुर कोतवाल और चौकी इंचार्ज निलंबित, DIG वाराणसी का कड़ा एक्शन!

गाजीपुर / वाराणसी: खाकी की सुस्ती और लापरवाह रवैये ने एक और होनहार युवा व्यवसायी की जान ले ली, लेकिन इस बार गाजीपुर पुलिस की यह लापरवाही छिप न सकी। चर्चित विनीत राय हत्याकांड में वाराणसी परिक्षेत्र के DIG वैभव कृष्ण ने बड़ा एक्शन लेते हुए तत्कालीन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय और चौकी इंचार्ज (उपनिरीक्षक) चंद्रशंकर मिश्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

​क्या है पूरा मामला?

​अष्टभुजी कॉलोनी निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार के युवा व्यवसायी विनीत राय की आपसी रंजिश के चलते शंकर पाण्डेय, आलोक दुबे और उनके अन्य साथियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोतवाली गाजीपुर में BNS की गंभीर धाराओं (मु0अ0सं0 365/2026) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

​'कटरा गैंग' की शिकायतों को ठंडे बस्ते में डाला

​मामले में असली मोड़ तब आया जब 15 जुलाई 2026 को मृतक विनीत राय के पिता आलोक राय ने DIG वाराणसी वैभव कृष्ण से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने सनसनीखेज खुलासा करते हुए साक्ष्य सौंपे कि घटना से काफी समय पहले से ही वे "कटरा गैंग" की खौफनाक और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर गाजीपुर कोतवाली पुलिस को लगातार लिखित शिकायतें व स्मरण पत्र दे रहे थे। लेकिन खाकी ने समय रहते कोई ठोस या प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं की। नतीजा? अपराधियों के हौसले बुलंद हुए और विनीत राय की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

​जांच में खुली खाकी की पोल

​DIG वैभव कृष्ण ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), गाजीपुर को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच का जिम्मा सौंपा था। ASP नगर की जांच रिपोर्ट में साफ हो गया कि तत्कालीन कोतवाल दीनदयाल पांडेय और हल्का प्रभारी चंद्रशंकर मिश्र ने अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, घोर उदासीनता और स्वेच्छाचारिता बरती।

​गाज गिरी, विभागीय जांच के आदेश

​जांच आख्या के आधार पर DIG वाराणसी के कड़े निर्देशों के बाद 27 जुलाई 2026 को गाजीपुर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया:

  1. निरीक्षक दीनदयाल पांडेय (तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक, गाजीपुर कोतवाली) को 'उ0प्र0 अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दण्ड एवं अपील) नियमावली-1991' के नियम-17(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
  2. उपनिरीक्षक चंद्रशंकर मिश्र (तत्कालीन हल्का प्रभारी) को भी इन्हीं प्रावधानों के तहत निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी गई है।

बेबाक बोल: अगर वक्त रहते पुलिस शिकायतों पर कुंभकर्णी नींद से जाग जाती, तो आज एक परिवार का चिराग बुझने से बच जाता। DIG वैभव कृष्ण के इस एक्शन से साफ संदेश है कि अपराधियों को शह देने वाली या लापरवाही बरतने वाली खाकी को बख्शा नहीं जाएगा।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment