by on | 2026-06-05 22:22:27
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3174
सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए शातिर चोर, पुलिस महकमे में हड़कंप, करीबी पर शक
वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के भेल (BHEL) के सामने, नवसाधना स्कूल के पास स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने करोड़ों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। घटना के वक्त पीड़ित परिवार एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने पैतृक गांव गया हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शातिर चोर साक्ष्य मिटाने के लिए घर में लगा सीसीटीवी का डीवीआर (DVR) भी उखाड़ ले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, नवसाधना स्कूल के पास स्थित मकान के निवासी अपने परिवार के साथ आवश्यक सामाजिक कार्य से गांव गए थे। घर सूना पाकर चोरों ने पिछले हिस्से से भीतर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने इत्मीनान से अलमारियों और लॉकरों के ताले कटर से काटकर उसमें रखे कीमती पुश्तैनी जेवरात और नकदी समेट ली। वापस लौटने पर गृहस्वामी को चोरी की भनक लगी, जिसके बाद तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पीड़ित के मुताबिक, चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये से अधिक है।
करोड़ों की सनसनीखेज चोरी की खबर से महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एडीसीपी लिपि नागायच, एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय और शिवपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि चोरों को घर की भौगोलिक स्थिति और सीसीटीवी कैमरों की सटीक जानकारी थी, इसीलिए वे जाते-जाते कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
पीड़ित परिवार ने किसी करीबी या परिचित व्यक्ति पर रेकी कर घटना को अंजाम देने की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर दी है। एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने बताया कि आसपास के क्षेत्र और मुख्य मार्गों पर लगे अन्य कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'