by on | 2026-06-05 16:16:23
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3199
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने अलग ही अंदाज में नजर आए। 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण महाभियान के शुभारंभ के दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों का एक बेहद दिलचस्प वाकया साझा किया।
CM योगी ने मुस्कुराते हुए कहा, "जब सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं लाती है, तो कई अनोखी चुनौतियां भी सामने आती हैं। 'हर घर नल योजना' को ही ले लीजिए, कहीं-कहीं तो लोग नल की टोटियां ही चोरी करके ले जा रहे हैं।" मुख्यमंत्री के मुंह से यह बात सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े और खुद मुख्यमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भावुक अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करनी होगी।
नौ वर्षों का रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 242 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जो जनभागीदारी की एक मिसाल है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'