ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
अपराध अपराध

शव यात्रा' के बहाने खाकी पर पथराव, DIG वैभव कृष्ण का अल्टीमेटम—"छोड़ेंगे नहीं, सीधा रासुका ठोकेंगे!

by on | 2026-06-04 23:53:37

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3198


शव यात्रा' के बहाने खाकी पर पथराव, DIG वैभव कृष्ण का अल्टीमेटम—"छोड़ेंगे नहीं, सीधा रासुका ठोकेंगे!


वाराणसी: कानून को अपनी जेब में समझने वाले उपद्रवियों ने फूलनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास जो दुस्साहस दिखाया है, उसके बाद वाराणसी पुलिस का पारा सातवें आसमान पर है। एनकाउंटर में ढेर हुए शातिर बदमाश कमलेश बिंद की शव यात्रा निकाली जा रही थी, लेकिन कुछ उपद्रवियों ने इसे पुलिस पर गुस्सा निकालने का जरिया बना लिया। खाकी पर पत्थर चले, हंगामा हुआ और माहौल बिगाड़ने की पूरी कोशिश की गई। लेकिन उपद्रवी शायद यह भूल गए कि बनारस की कमान इस वक्त डीआईजी वैभव कृष्ण के हाथों में है, जो अपराधियों के लिए काल माने जाते हैं!

​बवाल की खबर मिलते ही डीआईजी वैभव कृष्ण खुद भारी पुलिस बल के साथ फूलनपुर रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे। ग्राउंड जीरो पर खड़े होकर उन्होंने जो तेवर दिखाए, उससे साफ है कि अब बनारस में हुड़दंगियों की खैर नहीं है।

​ CCTV और ड्रोन से 'कुंडली' खंगाल रही पुलिस, लगेगा NSA!

​डीआईजी वैभव कृष्ण ने साफ कर दिया है कि पुलिस पर पत्थर फेंक कर भाग जाने वाले ये न समझें कि वो बच निकलेंगे।

पहचान पक्की, जेल पक्की: घटना स्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों, लोकल वीडियो और ड्रोन फुटेज को खंगाला जा रहा है। एक-एक चेहरे को ज़ूम करके उसकी पहचान की जा रही है।


रासुका और गैंगस्टर का 'इलाज': डीआईजी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि इन उपद्रवियों पर सिर्फ मामूली धाराएं नहीं लगेंगी। कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले मुख्य साजिशकर्ताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) और गैंगस्टर एक्ट के तहत ऐसी कार्रवाई होगी कि पुश्तें याद रखेंगी!


​खाकी पर हाथ डाला तो भुगतना पड़ेगा, 'नो टॉलरेंस' ऑन ड्यूटी!

वर्दी का इकबाल बुलंद रहेगा: डीआईजी ने साफ संदेश दिया है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला यानी सीधे तौर पर कानून को चुनौती। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त (Zero Tolerance) नहीं किया जाएगा।


छावनी में तब्दील फूलनपुर: फूलनपुर रेलवे क्रॉसिंग और आस-पास के इलाकों को पुलिस और पीएसी (PAC) के जवानों ने घेर लिया है। डीआईजी खुद मौके पर डटे हुए हैं ताकि उपद्रवियों को यह अहसास रहे कि सूबे में राज सिर्फ और सिर्फ कानून का है।


​ कीबोर्ड के 'शूरवीरों' पर भी कसेगा शिकंजा

​कुछ लोग जमीन पर पत्थर चला रहे थे, तो कुछ सोशल मीडिया पर अफवाहों का 'रायता' फैला रहे हैं।

साइबर सेल एक्टिव: कमलेश बिंद के एनकाउंटर और शव यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले पुलिस के रडार पर हैं।


सीधे जाएंगे जेल: पुलिस ने आम जनता से शांति की अपील की है, साथ ही डिजिटल दुनिया के जरिए माहौल खराब करने वालों को चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाई तो अगला ठिकाना सीधे जेल की सलाखें होंगी।


​ डीआईजी वैभव कृष्ण की दो टूक:

​"अपराध और अपराधियों के खिलाफ हमारी नीति बेहद साफ है—जीरो टॉलरेंस! शव यात्रा की आड़ लेकर पुलिस पर पथराव करना और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कायरता भी है और बड़ा अपराध भी। जितने भी चेहरे इस उपद्रव में शामिल थे, उन्हें पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे। ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी जो आने वाले समय के लिए एक नजीर बनेगी।"

बेबाक 24 की रिपोर्ट: संदेश साफ है, यूपी में गाड़ी पलटती भी है और कानून तोड़ने वालों का 'इलाज' भी ऑन द स्पॉट होता है। अब देखना यह है कि पुलिस के इस तल्ख तेवर के बाद फूलनपुर के वो 'पत्थरबाज' कब तक कानून की गिरफ्त से दूर रह पाते हैं!



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment