by on | 2026-05-29 19:27:48
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3055
वाराणसी। आगामी सावन मेले में देश-दुनिया से काशी आने वाले शिवभक्तों और पर्यटकों की राह आसान करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पर्यटन विकास और घाटों के पुनर्विकास की कछुआ चाल पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अल्टीमेटम जारी कर दिया है। साफ़ संकेत हैं कि सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है और इसमें बाधा बनने वाली हर सुस्ती पर अब सीधे 'हंटर' चलेगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विकास कार्यों में हो रही लेटी-लतीफी को लेकर सख्त नाराजगी जताई। सावन के मद्देनजर सुलभ और सुरक्षित काशी की तैयारियों को ध्यान में रखकर निम्नलिखित कड़े कदम उठाए गए हैं:
मेले के दौरान बाबा के भक्तों को किसी भी प्रकार की मानसिक या आर्थिक प्रताड़ना न झेलनी पड़े, इसके लिए जिलाधिकारी ने सीधे धरातल की समस्याओं पर वार किया है:
अराजकता पर लगेगी लगाम: ई-रिक्शा, टोटो और गंगा में नावों के संचालन में होने वाली मनमानी वसूली को रोकने के लिए प्रमुख स्थलों पर 'किराया सूची' (रेट लिस्ट) के बोर्ड लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार सिंह और यूपी पीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित तमाम आला अफसरों की मौजूदगी में हुई इस बैठक ने साफ़ कर दिया है कि कागज़ी दावों का दौर ख़त्म हो चुका है। श्रावणी मेले से पहले बनारस को सुसज्जित और सुलभ बनाने के लिए प्रशासन अब आर-पार की तैयारी में है। देखना यह है कि इस कड़े हंटर के बाद धरातल पर काम की रफ़्तार कितनी बदलती है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'