by on | 2026-05-21 12:36:46
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3144
साफ है कि आने वाले पंचायत चुनावों में OBC आरक्षण का ऊंट किस करवट बैठेगा, अब यह पूरी तरह से इस नए नवेले आयोग के फैसलों पर निर्भर करेगा।
सरकार ने इस हाई-प्रोफाइल आयोग की कमान न्यायपालिका के अनुभवी कंधों पर सौंपी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज राम औतार सिंह को इस आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। लेकिन बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती, आयोग का पूरा ढांचा ही ब्यूरोक्रेसी और न्यायपालिका के दिग्गजों से लैस है।
आयोग की पूरी 'टीम' पर एक नज़र:
आयोग को काम निपटाने के लिए सिर्फ छह महीने का वक्त मिला है। अब सवाल यह उठता है कि क्या मात्र आधे साल के भीतर यह आयोग पूरे प्रदेश के ग्रामीण निकायों में OBC आरक्षण के उलझे हुए समीकरणों का सटीक निर्धारण कर पाएगा? या फिर यह सिर्फ चुनावी वैतरणी पार करने का एक अस्थाई पुल है?
सरकार ने आयोग तो बना दिया है, लेकिन इन रिटायर्ड साहबों को मिलने वाले मानदेय (सैलरी) और सरकारी सुख-सुविधाओं का पत्ता अभी नहीं खोला है। इसके लिए सरकार ने अलग से आदेश जारी करने की बात कही है। यानी साहेबों की सुख-सुविधाओं का बंदोबस्त भी जल्द ही 'सरकारी खजाने' से चमचमाता हुआ बाहर आएगा
बेबाक 24' का विश्लेषण:
पंचायत चुनाव सिर पर हैं और OBC वोट बैंक यूपी की सियासत की वो चाबी है जिसके बिना सत्ता का ताला नहीं खुलता। इस आयोग के गठन के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आरक्षण का नया फॉर्मूला पिछड़ों को उनका हक दिलाता है या फिर यह सिर्फ तारीखों को आगे बढ़ाने और चुनावी गणित को साधने का एक जरिया बनकर रह जाता है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'