by on | 2026-03-12 00:50:49
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3066
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पाया कि भवनियां पोखरी स्थित वर्तमान MRF सेंटर का दायरा कचरे के भार के हिसाब से काफी छोटा पड़ रहा है। उन्होंने इसे 'अपर्याप्त' बताते हुए तत्काल प्रभाव से इसे शिफ्ट करने का आदेश दिया। अब यह सेंटर शंकुल धारा स्थित ट्रांसफर स्टेशन के पास उपलब्ध बड़ी भूमि पर स्थापित किया जाएगा, ताकि कचरे की प्रोसेसिंग में कोई रुकावट न आए।
नगर आयुक्त के निशाने पर 'वेस्ट टू एनर्जी प्लांट' भी रहा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि प्लांट को अपनी पूरी क्षमता के साथ चलना होगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को डोर-टू-डोर कचरा संकलन (Collection) की व्यवस्था को और मजबूत करने का अल्टीमेटम दिया। साफ है कि अगर घर-घर से कचरा सही समय पर नहीं उठा और प्लांट को पर्याप्त इनपुट नहीं मिला, तो जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय है।
"काशी को सिर्फ साफ नहीं, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल बनाना हमारी प्राथमिकता है। कचरा प्रबंधन प्रणाली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
— हिंमाशु नागपाल, नगर आयुक्त
प्रशासनिक अमले में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त सविता यादव, अधिशासी अभियंता अगम कटियार, महाप्रबंधक जलकल, जोनल स्वच्छता अधिकारी और वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन के प्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बेबाक राय: योजनाओं को कागज से जमीन पर उतारने का नगर आयुक्त का यह प्रयास सराहनीय है, लेकिन देखना यह होगा कि ट्रांसफर स्टेशन पर नए सेंटर का निर्माण कितनी तेजी से पूरा होता है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'