by on | 2026-03-09 21:47:12
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3000
मामला लहरतारा क्षेत्र के फुलवरिया गेट नंबर-5 का है। कहते हैं न कि 'पाप का घड़ा एक दिन भरता जरूर है'। यहाँ भी वही हुआ। एक ट्रक प्रतिबंधित प्लास्टिक की भारी खेप लेकर पहुँचा था, लेकिन ट्रक ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर के बीच किराए के चंद रुपयों को लेकर ठन गई। बीच सड़क पर बवाल हुआ, शोर मचा और इसी शोर ने नगर निगम की टीम के कान खड़े कर दिए।
अपर नगर आयुक्त संगम लाल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो उनके भी होश उड़ गए। ट्रक में कोई सामान्य सामान नहीं, बल्कि 2200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक लदा था। टीम ने बिना देरी किए पूरे ट्रक को अपने कब्जे में लिया और पुलिस को तलब किया।
कार्रवाई के मुख्य बिंदु:
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब शहर में प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित है, तो इतनी भारी मात्रा में यह खेप वाराणसी की सीमा के भीतर कैसे दाखिल हुई? पुलिस अब ड्राइवर को 'रिमांड' पर लेकर यह उगलवाने की कोशिश कर रही है कि इस काले कारोबार का असली 'आका' कौन है और यह ज़हर शहर में कहाँ खपाया जाना था।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'