ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

बंजर भूमि पर बाबा साहेब की प्रतिमा रखने से बढ़ी हलचल, प्रशासन ने समझाकर हटवाई मूर्ति

by on | 2026-03-08 20:14:52

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3155


बंजर भूमि पर बाबा साहेब की प्रतिमा रखने से बढ़ी हलचल, प्रशासन ने समझाकर हटवाई मूर्ति

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत चकपहाड़ उर्फ महरूपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सरकारी बंजर भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की गई। अकृषक बंजर भूमि पर बिना अनुमति मूर्ति रखे जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और रविवार को भारी पुलिस बल व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। तहसीलदार महेंद्र बहादुर ने ग्रामीणों के साथ लंबी वार्ता की, जिसके बाद आपसी सहमति से प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर हटवा दिया गया।

​मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की आधी रात को अनुसूचित समाज के कुछ लोगों ने मौजा महरूपुर की आराजी संख्या 179, जो राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, वहां बाबा साहेब की प्रतिमा रख दी थी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। रविवार को मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि सरकारी भूमि पर बिना वैधानिक प्रक्रिया के कोई भी निर्माण या स्थापना अवैध मानी जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और प्रतिमा को वहां से हटाने पर सहमत हुए।

​प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि यदि ग्राम पंचायत की भूमि प्रबंधन समिति इस भूमि को 'अंबेडकर पार्क' के रूप में विकसित करने का औपचारिक प्रस्ताव तैयार कर राजस्व विभाग को सौंपती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खतौनी में उक्त भूमि अंबेडकर पार्क के नाम दर्ज होने के बाद आगामी अंबेडकर जयंती से पूर्व विधि-विधान के साथ प्रतिमा स्थापित कराई जा सकेगी। इस दौरान मौके पर हल्का लेखपाल अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष भांवरकोल संतोष राय, थानाध्यक्ष बरेसर सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल, सरकारी जमीन पर प्रतिमा रखकर कब्जे की इस कोशिश को प्रशासन ने सूझबूझ से नाकाम कर दिया है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment