ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
राष्ट्रीय राष्ट्रीय

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार: 30 लाख की हेरोइन के साथ 'नशे का सौदागर' धराया !

by on | 2026-01-28 21:19:08

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3345


सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार: 30 लाख की हेरोइन के साथ 'नशे का सौदागर' धराया !


शक्तिनगर (सोनभद्र)। यूपी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ 'हंटर' रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कड़े रुख के बाद जिले में नशे के सौदागरों की कमर टूटना शुरू हो गई है। शक्तिनगर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 30 ग्राम हेरोइन के साथ एक शातिर तस्कर को धर दबोचा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹30 लाख आंकी जा रही है।

आधी रात को बिछाया जाल, दबोचा गया तस्कर

​अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। दिनांक 27 जनवरी 2026 की रात जब दुनिया सो रही थी, तब पुलिस टीम मुखबिर की सटीक सूचना पर कोहरौल पानी टंकी के पास घेराबंदी कर रही थी। रात करीब 11:55 बजे आरोपी सुनील भारती को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

नशे की कमाई से खड़ी की 'अय्याशी की सल्तनत'

​गिरफ्तार अभियुक्त सुनील भारती (32 वर्ष) ने पूछताछ में जो खुलासे किए, वो चौंकाने वाले हैं। उसने कबूल किया कि वह लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त है। आरोपी के पास से पुलिस ने केवल ड्रग्स ही नहीं, बल्कि अपराध की कमाई से खड़ी की गई संपत्ति भी बरामद की है:

  • सफेद जहर: 30 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत ₹30 लाख)।
  • लग्जरी कार: हेरोइन बेचकर खरीदी गई ₹12 लाख की स्विफ्ट डिजायर।
  • कैश: ड्रग्स बिक्री के ₹39,980 नगद।
  • गैजेट्स: ₹1.5 लाख का सैमसंग एंड्रॉइड फोन और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले 2 की-पैड फोन।

पूरा सिंडिकेट निशाने पर!

​सुनील भारती ने पुलिस को बताया कि इस काले धंधे में उसके दो और साथी दीपक भारती और कबीर उर्फ रमेश भी शामिल हैं, जो बाहर से माल मंगवाते थे। सुनील उन्हीं से ड्रग्स लेकर पुड़िया बनाता और फुटकर व थोक में बेचता था।

बड़ी बात: आरोपी सुनील भारती पुराना खिलाड़ी है और पहले भी जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ NDPS Act की धारा 8/21/27A/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब उसके फरार साथियों की तलाश तेज कर दी गई है।


बेबाक24 का सवाल: क्या इन प्यादों की गिरफ्तारी से सोनभद्र में नशे का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त होगा? पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है, पर मास्टरमाइंड दीपक और कबीर कब सलाखों के पीछे होंगे?



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment