ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

कुएं में तैरती मिली विवाहिता की लाश, डेढ़ साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया, हत्या या आत्महत्या?

by on | 2026-01-22 22:09:01

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3230


कुएं में तैरती मिली विवाहिता की लाश, डेढ़ साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया, हत्या या आत्महत्या?


बीजपुर (सोनभद्र)। बीजपुर के महुली गांव में गुरुवार की सुबह उस वक्त सन्नाटा खिंच गया, जब गांव के ही एक कुएं में लापता विवाहिता का शव उतराया हुआ मिला। जिस घर में अप्रैल 2023 में शहनाइयां गूँजी थीं, वहां अब मातम का चीख-पुकार है। 22 वर्षीय उमा देवी की मौत ने कई सवाल छोड़ दिए हैं—क्या यह महज एक हादसा है, या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है?

गुमशुदगी के बाद मिली लाश: संदिग्ध हालात ने सबको चौंकाया

​मृतका उमा देवी बीते कुछ दिनों से लापता थी। घरवाले उसे हर जगह ढूंढ रहे थे, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। थक-हारकर ससुर गिरदावल ने बुधवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन किसे पता था कि तलाश इतनी खौफनाक मंजिल पर जाकर खत्म होगी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में लाश देखी, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मायके पक्ष का संगीन आरोप: "बेटी की मौत सामान्य नहीं"

​इस घटना ने तब तूल पकड़ लिया जब मृतका के पिता संतलाल (निवासी झीलों) ने मौके पर पहुंचकर मामले को संदिग्ध बताया। पिता का सीधा आरोप है कि यह मौत सामान्य नहीं है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अधूरा रहा संसार: उजड़ गया डेढ़ साल की अमीषा का बचपन

​सबसे हृदयविदारक पहलू यह है कि उमा देवी की मात्र डेढ़ वर्ष की मासूम बेटी अमीषा है। जिसे अभी मां की ममता की सबसे ज्यादा जरूरत थी, उसके सिर से हमेशा के लिए साया उठ गया। अप्रैल 2023 में हुई इस शादी का अंत इतना दर्दनाक होगा, यह किसी ने सोचा न था।

पुलिस की कार्रवाई: पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

​सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया गया है।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment