ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

मेजर की बेटी को 24 घंटे में मिला न्याय, योगी के निर्देश पर कब्जामुक्त हुआ करोड़ों का मकान

by on | 2026-01-02 00:17:03

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3179


मेजर की बेटी को 24 घंटे में मिला न्याय, योगी के निर्देश पर कब्जामुक्त हुआ करोड़ों का मकान



नववर्ष का पहला दिन एक पीड़िता के लिए न्याय, संवेदनशीलता और विश्वास की मिसाल बन गया। दबंगों की प्रताड़ना की शिकार एक सेवानिवृत्त मेजर की बेटी अंजना को महज 24 घंटे के भीतर उनका मकान वापस दिलाकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भूमाफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का सख्त संदेश दिया।


अंजना के पिता स्वर्गीय बिपिन चंद्र भट्ट, भारतीय सेना में मेजर थे। इंदिरानगर स्थित ए-418 नंबर का मकान उनका पैतृक आवास है। परिवार के अन्य सदस्यों के निधन और मानसिक बीमारी (सीजोफ्रेनिया) के चलते अंजना लंबे समय से रिहैब सेंटर में रह रही थीं। इसी का फायदा उठाकर चंदौली निवासी बलवंत कुमार यादव और उसके साथी मनोज कुमार यादव ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए मकान पर कब्जा कर लिया था।


मुख्यमंत्री से मुलाकात, 24 घंटे में समाधान


31 दिसंबर की शाम अंजना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हुआ और गुरुवार दोपहर से पहले ही अंजना को उनके मकान का कब्जा दिला दिया गया।


आरोपी गिरफ्तार, भूमाफिया पर कड़ा एक्शन


पुलिस ने त्वरित जांच के बाद फर्जी दस्तावेजों से कब्जा करने वाले


* बलवंत कुमार यादव उर्फ बब्लू (निवासी नारायणपुर, सैयदाराजा, चंदौली)


* मनोज कुमार यादव (निवासी दाउदपुर, कोतवाली, चंदौली)


  को गिरफ्तार कर लिया।


  एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


घर में प्रवेश करते ही छलके खुशी के आंसू


अपने घर में प्रवेश करते ही अंजना भावुक हो गईं। उन्होंने घर की दीवारों को छुआ, दीप जलाया, नारियल फोड़ा और पड़ोसियों से गले लगकर रो पड़ीं। उनके शब्द थे—


“थैंक्यू योगी अंकल! गॉड ब्लेस यू।”


यह घटना न सिर्फ भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि शासन की संवेदनशीलता से पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिल सकता है।




Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment