by on | 2025-12-31 21:57:00
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3101
गाजीपुर : लोकतंत्र के सजग प्रहरी और 'लोकबंधु' के नाम से विश्वविख्यात स्व. राज नारायण जी की पुण्यतिथि पर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय 'समता भवन' में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।
सत्ता नहीं, सत्याग्रह के पुजारी थे राज नारायण: जिलाध्यक्ष
गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि राज नारायण जी इस मुल्क की आम आवाम की आवाज थे। उन्होंने आजीवन अन्याय, जुल्म और शोषण के खिलाफ संघर्ष किया। उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा, "राज नारायण जी ने आम आदमी की खातिर अपने जीवन के 17 साल जेल में गुजारे और कुल 80 बार कारावास गए। वह सत्ता के नहीं बल्कि सत्याग्रह के पुजारी थे।" उन्होंने आगे कहा कि आज के तानाशाही परिवेश में राज नारायण जी के संघर्षपूर्ण रास्ते पर चलकर ही अलोकतांत्रिक शक्तियों को बेदखल किया जा सकता है।
संसद से सड़क तक संघर्ष और ऐतिहासिक जीत
पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने राज नारायण जी के साहसिक कार्यों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने न केवल तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव और कोर्ट दोनों में शिकस्त दी, बल्कि आरएसएस की दोहरी सदस्यता के खिलाफ भी मोर्चा खोला। उन्होंने याद दिलाया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में दलितों का प्रवेश कराने और बेनियाबाग में महारानी विक्टोरिया की मूर्ति तोड़ने जैसे ऐतिहासिक आंदोलनों का नेतृत्व लोकबंधु ने ही किया था।
भाजपा के 'चुनावी कदाचार' पर प्रहार
जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में भाजपा द्वारा किए जा रहे चुनावी कदाचार के दौर में देश राज नारायण जी को शिद्दत से याद कर रहा है। उनके संघर्षों को आत्मसात करना ही वर्तमान समय की जरूरत है।
इनकी रही उपस्थिति
गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामधारी यादव, बीना यादव, अशोक कुमार बिंद, सदानंद यादव, रविंद्र प्रताप यादव, अमित ठाकुर, रामयश यादव, जुमाउद्दीन अहमद, आत्मा यादव, आजाद राय, मदन यादव, राजेश यादव, परशुराम बिंद, शेर अली राईन समेत दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'