ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

वाराणसी एयर शो: डीआईजी वैभव कृष्ण ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल को दिए मुस्तैदी के कड़े निर्देश

by on | 2026-10-21 21:53:23

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3047


वाराणसी एयर शो: डीआईजी वैभव कृष्ण ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल को दिए मुस्तैदी के कड़े निर्देश

​चंदौली/वाराणसी: आगामी 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को वाराणसी में आयोजित होने वाले भव्य एयर शो को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), वाराणसी परिक्षेत्र, श्री वैभव कृष्ण ने जनपद चंदौली पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चंदौली श्री आकाश पटेल और जिलाधिकारी श्री चंद्रमोहन गर्ग भी उनके साथ मौजूद रहे।

​जयपुरिया स्कूल में पुलिस बल की ब्रीफिंग

​निरीक्षण की शुरुआत मुगलसराय स्थित जयपुरिया स्कूल से हुई, जहाँ एयर शो की ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल और अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपनी निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थित रहें। उन्होंने कर्तव्य के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और आपसी समन्वय स्थापित कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर विशेष जोर दिया।

​घाटों और वॉच टावर का निरीक्षण

​ब्रीफिंग के बाद डीआईजी ने बहादुरपुर घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया और बनाए गए वॉच टावर का जायजा लिया। उन्होंने वहाँ तैनात सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि वे घाटों पर निरंतर निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहें।

​कंट्रोल रूम से रखी जा रही है पैनी नजर

​दौरे के अगले चरण में डीआईजी अनिल बाबा आश्रम, पड़ाव स्थित कंट्रोल रूम पहुँचे। यहाँ उन्होंने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली और मॉनिटरिंग सिस्टम का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे विभिन्न ड्यूटी स्थलों के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करें ताकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो।

​एयर शो के दौरान कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुरुस्त रखने, यातायात को सुचारु बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी पूरी तरह से चौकस नजर आ रहे हैं।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment