by on | 2026-10-20 15:26:00
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3000
पेरिस | बेबाक24 न्यूज़
फ्रांस में सप्ताहांत के दौरान हुई हिंसा, आगजनी और लूटपाट के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। राजधानी पेरिस के 2 प्रमुख इलाकों में रात का कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, लिले समेत उत्तरी फ्रांस के कई शहरों और नीस में नाबालिगों के रात में बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार का कहना है कि इन उपायों का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा करना और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाना है।
पेरिस पुलिस के अनुसार, कर्फ्यू प्लेस डे ला रिपब्लिक और लेस हालेस इलाके में लागू किया गया है। प्लेस डे ला रिपब्लिक में शनिवार को हिंसा हुई थी, जबकि लेस हालेस के शॉपिंग क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं सामने आई थीं।
प्रशासन के आदेश के मुताबिक, सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक इन इलाकों में लोगों के आने-जाने और ठहरने पर रोक लगाई गई। इसके अलावा, रात 8 बजे से लोगों के एकत्र होने और प्रदर्शन करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया।
फ्रांस के उत्तरी हिस्से में लिले समेत कई शहरों में 18 साल से कम उम्र के बच्चों और किशोरों के लिए रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। यह प्रतिबंध सोमवार से शुरू होकर अगले 2 दिनों तक लागू रहने की जानकारी दी गई है।
फ्रेंच रिविएरा के नीस शहर में भी नाबालिगों के लिए रात 9 बजे से कर्फ्यू लागू किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने ये कदम हिंसा और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं के बीच उठाए हैं।
फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने हिंसा से निपटने के लिए पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि भारी हिंसा और संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने के बावजूद किसी की जान नहीं गई। उन्होंने इसे चमत्कार बताया।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि कर्फ्यू व्यापक स्तर पर लगाने के बजाय जरूरत के अनुसार सीमित और स्थानीय क्षेत्रों में लागू किया जाना चाहिए। प्रशासन ने स्थानीय महापौरों के साथ बातचीत के बाद प्रतिबंधों का विवरण जारी किया।
फ्रांस में बड़े प्रदर्शनों के दौरान पहले भी हिंसक झड़पें होती रही हैं। शनिवार की घटनाओं ने 2023 में एक किशोर की पुलिस गोलीबारी में मौत के बाद हुए दंगों की याद दिला दी। उस समय भी प्रशासन ने कुछ क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया था।
वर्ष 2018 में ईंधन की कीमतों और आर्थिक मुद्दों को लेकर शुरू हुए ‘येलो वेस्ट’ आंदोलन के दौरान भी हिंसा और पुलिस के साथ झड़पें हुई थीं।
फ्रांस में हालिया हिंसा के बाद प्रशासन ने पेरिस के चुनिंदा इलाकों और कई अन्य शहरों में रात के प्रतिबंध लागू किए हैं। सरकार का रुख फिलहाल स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का है। प्रतिबंधों की आगे की अवधि और विस्तार स्थानीय प्रशासन के फैसलों पर निर्भर करेगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'