by on | 2026-10-15 14:03:00
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3001
नोएडा | बेबाक24 न्यूज़
दिल्ली-एनसीआर में सुबह अचानक मौसम बदल गया। नोएडा में आसमान पर घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। धूप गायब होने से दिन में अंधेरा-सा माहौल बन गया, जबकि हवाओं के कारण ठंडक और सिहरन बढ़ गई। मौसम विभाग ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, आदमपुर और हिसार में मौसम खराब हो सकता है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह, शामली और गाजियाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बादलों, तेज हवाओं और संभावित बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। लोगों को मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'