ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
राष्ट्रीय राष्ट्रीय

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में बढ़ी सियासी हलचल, आरिफ मसूद ने उठाए मीनार गिरने पर सवाल

by on | 2026-10-04 13:54:24

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3087


उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में बढ़ी सियासी हलचल, आरिफ मसूद ने उठाए मीनार गिरने पर सवाल

उज्जैन | बेबाक24 न्यूज़

उज्जैन की पुरानी शाही मस्जिद से जुड़े विवाद में सियासी हलचल तेज हो गई है। भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद शनिवार शाम उज्जैन पहुंचे और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने मस्जिद की मीनार गिरने की निष्पक्ष जांच और क्षतिग्रस्त हिस्से के जल्द पुनर्निर्माण की मांग की।

आरिफ मसूद ने कहा कि मस्जिद के नीचे दुकानें थीं और ऊपर का हिस्सा हटाया जाना था, लेकिन इसी दौरान मीनार कैसे गिर गई, इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने बताया कि यही मांग उन्होंने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के सामने रखी है।

पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल

विधायक ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवकों की अंधाधुंध धरपकड़ की शिकायतें उन्हें लगातार मिल रही हैं। उनका कहना था कि पहले सीसीटीवी फुटेज देखे जाएं और जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मसूद ने प्रशासन से मीनार गिरने से क्षतिग्रस्त मस्जिद के हिस्से का जल्द पुनर्निर्माण कराने की मांग की। उनके मुताबिक अधिकारियों ने उन्हें बताया कि निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

संयम बरतने की अपील

आरिफ मसूद ने मुस्लिम समाज और नेताओं से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस समय एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय शांति बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने विभिन्न नेताओं और संगठनों से भी ऐसी बयानबाजी से बचने को कहा, जिससे शहर का माहौल खराब हो।

शहर काजी के घर पर पथराव को गलत बताते हुए मसूद ने कहा कि दोनों पक्षों को आपसी गलतफहमी दूर कर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पहले यह तय करना होगा कि प्राथमिकता राजनीति है या धर्म की सुरक्षा।

स्थानीय कांग्रेस नेताओं से भी नाराजगी

मसूद ने अपनी ही पार्टी के स्थानीय नेताओं पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार लोगों ने समय रहते इसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सामने भी अपनी बात रखेंगे।

उन्होंने उज्जैन के लोगों की ओर से गांधीवादी तरीके से रास्ता निकालने के प्रयास की सराहना भी की।

बेबाक24 टेक

उज्जैन की शाही मस्जिद से जुड़े विवाद में अब जांच, पुलिस कार्रवाई और क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सभी पक्षों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment