by on | 2026-10-14 13:19:55
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3080
मेरठ | बेबाक24 न्यूज़
मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा पर बुधवार को अदालत में फैसला होना है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने 30 सितंबर को दोनों को सौरभ राजपूत की हत्या का दोषी ठहराया था। जांच के दौरान मुस्कान का एक बयान पुलिस के शक की अहम वजह बना, जिसके बाद मामले की कड़ियां जुड़ती चली गईं।
जांच अधिकारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी के मुताबिक, 18 मार्च 2025 को सौरभ के भाई बबलू ने उनके लापता होने की सूचना दी थी। उन्होंने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर हत्या का संदेह जताया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
जांच अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान मुस्कान ने कहा कि उन्होंने सौरभ को नहीं मारा, बल्कि उसके घरवालों ने उसकी हत्या की है। पुलिस को इस बयान पर शक हुआ, क्योंकि उस समय तक सौरभ के लापता होने की स्थिति स्पष्ट नहीं थी। इसके बाद दोनों से गहन पूछताछ की गई और मामले का खुलासा हुआ।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 3 मार्च 2025 की रात मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की थी। पुलिस को बताया गया कि दोनों ने पहले शव को ब्रीफकेस में रखने की कोशिश की, लेकिन उसका हुक टूट गया। इसके बाद शव को बेड में रखा गया और फिर नीले ड्रम में छिपाकर सीमेंट से बंद कर दिया गया।
जांच में सामने आया कि वारदात से पहले सौरभ अपनी मां के घर से कोफ्ते की सब्जी लेकर आया था। मुस्कान ने कथित तौर पर उसमें नशीली दवा मिला दी थी। सौरभ के बेसुध होने के बाद साहिल को बुलाया गया और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की।
जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे के अनुसार, मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। ऐसे में पुलिस ने परिस्थितिजन्य और तकनीकी साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ीं। इनमें मोबाइल की कॉल जानकारी, लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, होटल के अभिलेख और फॉरेंसिक रिपोर्ट शामिल थे।
पुलिस ने उस वाहन चालक और होटल से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज किए, जहां वारदात के बाद मुस्कान और साहिल के ठहरने की जानकारी मिली थी। अभियोजन पक्ष ने इन साक्ष्यों को अदालत में पेश किया।
सौरभ राजपूत ने 2016 में मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह किया था। वह लंदन में नौकरी करते थे, जबकि मुस्कान मेरठ में रहती थी। खबर के मुताबिक, 24 फरवरी 2025 को सौरभ अपनी बेटी और पत्नी का जन्मदिन मनाने लंदन से आए थे। इसी दौरान उन्हें मुस्कान और साहिल के संबंधों की जानकारी मिली और विवाद बढ़ गया।
बेबाक24 टेक: मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, गवाहों और परिस्थितिजन्य प्रमाणों के आधार पर मामला तैयार किया। अदालत ने 30 सितंबर को मुस्कान और साहिल को दोषी ठहराया था। अब उनकी सजा पर आने वाला फैसला मामले का अगला अहम पड़ाव है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'