ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
राज्य राज्य

कमिश्नरेट पुलिस की सख्त समीक्षा: लाउडस्पीकर, ट्रैफिक और डंपर पर जारी रहेगी ताबड़तोड़ कार्रवाई

by admin@bebak24.com on | 2025-11-10 13:30:51

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3093


कमिश्नरेट पुलिस की सख्त समीक्षा: लाउडस्पीकर, ट्रैफिक और डंपर पर जारी रहेगी ताबड़तोड़ कार्रवाई

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार को कमिश्नरेट क्षेत्र में चल रहे विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों की सख्त समीक्षा की। उन्होंने सभी आला अधिकारियों को अभियानों में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में यातायात नियंत्रण, अवैध खनन वाहनों पर शिकंजा और महिला सुरक्षा जैसे कई प्रमुख बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई।

लाउडस्पीकर: 50 जब्त, अब स्कूल-कॉलेज में होगा उपयोग

समीक्षा के दौरान लाउडस्पीकर अभियान की प्रगति संतोषजनक पाई गई। ध्वनि नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक 50 लाउडस्पीकर जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि जब्त किए गए इन उपकरणों को अब स्कूलों और कॉलेजों में शैक्षणिक उपयोग के लिए दिया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अनधिकृत शोर की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

डंपर-ट्रक पर शिकंजा: 18 सीज, फर्जी नंबर पर सख्त कार्रवाई

समीक्षा में सामने आया कि बिना नंबर या फर्जी नंबर प्लेट वाले डंपर और ट्रकों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। अब तक 62 डंपर/ट्रक का चालान किया गया है और 18 वाहनों को सीज किया गया है। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

यातायात, IGRS और महिला सुरक्षा पर फोकस

- यातायात माह: अधिकारियों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और नशे में ड्राइविंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज और बाजारों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

- IGRS निस्तारण: शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण पर जोर दिया गया। फीडबैक में असंतोष पाए जाने पर कई थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी भी दी गई है।

- मिशन शक्ति: महिला सुरक्षा (मिशन शक्ति) अभियान के तहत मिशन शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने और आत्मरक्षा प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा तथा बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

ऑपरेशन चक्रव्यूह और घाटों पर गश्त

पुलिस आयुक्त ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बिना नंबर वाले/फर्जी नंबर प्लेट के वाहनों, तीन सवारी दोपहिया चालकों और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का आदेश दिया। साथ ही, नमो घाट व अन्य सभी घाटों पर भीड़ के बीच पुलिस गश्त बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया गया।

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, संबंधित पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त और सभी थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment