ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

बाहुबली पंकज सिंह 'डब्लू पहलवान' ने किया नामांकन, DLW से कचहरी तक शक्ति प्रदर्शन से थमी शहर की रफ़्तार

by on | 2026-10-05 23:00:20

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3231


बाहुबली पंकज सिंह 'डब्लू पहलवान' ने किया नामांकन, DLW से कचहरी तक शक्ति प्रदर्शन से थमी शहर की रफ़्तार

वाराणसी (बेबाक 24): बाहुबली छवि के चर्चित नेता पंकज सिंह 'डब्लू पहलवान' (डब्लू राय) के नामांकन दाखिल करते ही शहर का राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया है। भारी समर्थकों और गाड़ियों के लंबे लश्कर के साथ कमिश्नरेट पहुंचे डब्लू राय ने साफ कर दिया कि इस बार की लड़ाई साधारण नहीं, बल्कि आर-पार की होगी।

​DLW से निकला गाड़ियों का काफ़िला, थम गई शहर की रफ़्तार

​नामांकन के दिन बीएलडब्ल्यू (DLW) परिसर से युवाओं और समर्थकों का एक विशाल हुजूम उमड़ पड़ा। गाड़ियों के लंबे काफ़िले के साथ जब डब्लू राय का जुलूस कचहरी की तरफ बढ़ा, तो सड़कों पर हड़कंप मच गया। समर्थकों के गगनभेदी नारों और गाड़ियों की लंबी कतारों ने पूरे शहर में हलचल पैदा कर दी।

​अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भरा पर्चा

​कचहरी परिसर पहुंचने से पहले डब्लू राय ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने आला अधिकारियों की मौजूदगी में कमिश्नरेट कार्यालय जाकर अपना नामांकन पत्र (पर्चा) दाखिल किया।

​"बेरोजगार स्नातकों को रोजगार देना ही पहली प्राथमिकता"

​नामांकन के बाद पत्रकारों से बेबाक बातचीत करते हुए पंकज सिंह डब्लू पहलवान ने कहा:

​"हमारी सबसे पहली और बड़ी प्राथमिकता क्षेत्र के पढ़े-लिखे, बेरोजगार स्नातक साथियों को रोजगार दिलाना है। युवा दर-दर भटकने को मजबूर हैं, और अब इस व्यवस्था को बदलना होगा।"

​मुकाबला हुआ दिलचस्प, समीकरण बिगड़े

​बाहुबली और दबंग छवि वाले डब्लू राय पहलवान के चुनावी मैदान में ताल ठोंकने के बाद विपक्षी खेमों में हलचल तेज हो गई है। समर्थकों के इस भारी शक्ति प्रदर्शन और युवा वर्ग के जुड़ाव ने चुनावी मुकाबले को बेहद दिलचस्प और रोचक बना दिया है। देखना यह होगा कि डब्लू राय का यह सियासी दांव कितना असरदार साबित होता है!



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment