by on | 2026-10-05 22:08:47
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3163
गाजीपुर । नवीन मंडी स्थल, जंगीपुर (गाजीपुर) की दुर्दशा पर आखिरकार शासन का चाबुक चल ही गया। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अचानक जंगीपुर मंडी का औचक निरीक्षण किया, जहां की बदहाली देखकर वह भड़क उठे। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में चारों तरफ गंदगी का अंबार, चोक नाले और बेखौफ अतिक्रमण देखने को मिला, जिसे देखकर निदेशक ने मौके पर ही अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
बार-बार चेतावनी और निर्देशों के बावजूद मंडी की व्यवस्था सुधारने में पूरी तरह नाकाम रहे मंडी सचिव मुकेश जायसवाल पर गाज गिरी है और उनके निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
'लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसान हित सर्वोपरि'
निरीक्षण के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बेबाक शब्दों में कहा:
"माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश की मंडी व्यवस्था को प्रभावी, पारदर्शी और किसान-केंद्रित बनाया जाए। किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
बार-बार हिदायत के बाद भी बेपरवाह रहे अफसर
अधिकारियों के मुताबिक, जंगीपुर मंडी परिसर में साफ-सफाई कराने और नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए मंडी सचिव को लगातार कड़े निर्देश दिए जा रहे थे। इसके बावजूद सचिव मुकेश जायसवाल के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। उच्चाधिकारियों के आदेशों की खुलेआम अवहेलना और अपने काम में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में निदेशक ने उनके खिलाफ निलंबन का फरमान जारी कर दिया।
निदेशक ने चेतावनी देते हुए कहा कि मंडियों में स्वच्छता, सुव्यवस्था और अतिक्रमणमुक्त माहौल बनाना पहली प्राथमिकता है। सभी मंडियों में नियमित निरीक्षण का दौर जारी रहेगा और जो भी अधिकारी या कर्मचारी किसानों के हक में रोड़ा बनेगा या काम में ढिलाई बरतेगा, उसके खिलाफ इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'