by on | 2026-10-05 21:55:52
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3135
बलिया। विकास कार्यों में हीलाहवाली और प्रशासनिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को बेहद कड़ा रुख अपनाया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस समीक्षा बैठक के दौरान खराब परफॉर्मेंस वाले विभागों पर डीएम का चाबुक चला। वहीं दूसरी ओर, जाति प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपी लेखपाल को जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कई प्रमुख योजनाओं में जिले की रैंकिंग बेहद खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों की क्लास ली।
समीक्षा बैठक के दौरान सीएमआईएस में 5 बड़ी परियोजनाएं लंबित पाई गईं, जिस पर कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाते हुए समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से लिखित प्रार्थना पत्र और फोटो प्राप्त कर ही पोर्टल पर अपलोड किया जाए। फीडबैक प्रक्रिया में 7 विभागों की प्रगति शून्य प्रतिशत पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया गया कि फीडबैक की प्रगति किसी भी हाल में 75 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए।
तहसील सदर के ग्राम सुल्तानपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद तुरैहा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तुरैहा जाति का प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर क्षेत्रीय लेखपाल संदीप सिंह और अन्य कर्मियों द्वारा प्रति आवेदन 50 हजार रुपये की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने साक्ष्य के तौर पर ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की थी।
तहसीलदार सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले को गंभीर भ्रष्टाचार और वसूली का मामला मानते हुए जिलाधिकारी ने लेखपाल संदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें तहसील बलिया के भूलेख कार्यालय से संबद्ध किया गया है और विभागीय जांच की संस्तुति की गई है।
"कोई भी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार या अवैध धन उगाही में लिप्त पाया गया तो उस पर कठोरतम कार्रवाई होगी। जनसमस्याओं के निस्तारण और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
— ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाधिकारी, बलिया
बैठक में एडीएम अनिल कुमार, सीएमओ डॉ. अभय कुमार राय, डीडीओ आनंद प्रकाश सहित जिला स्तर के सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'