ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

गाज़ीपुर के हुनरबाज़–सीजन 3 का भव्य समापन, बिखेरा कला का जादू

by on | 2026-10-05 16:53:32

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3164


गाज़ीपुर के हुनरबाज़–सीजन 3 का भव्य समापन, बिखेरा कला का जादू

​गाज़ीपुर के युवाओं ने गायन, नृत्य और अभिनय में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिला सम्मान

गाज़ीपुर। कला, साहित्य और प्रतिभा के महासंगम 'गाज़ीपुर के हुनरबाज़–सीजन 3' का भव्य समापन उत्साह और सम्मानजनक माहौल में हुआ। 'गारुण टॉकीज' (Gaarun Talkies) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर के उदीयमान बाल व युवा कलाकारों ने गायन, नृत्य, अभिनय, चित्रकला, मेहंदी और काव्य-पाठ में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, उनके प्रतिनिधि डॉ. अवधेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. डी. पी. सिंह तथा पर्यावरणविद् उमेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिकों—इंजीनियर संजीव गुप्ता, संजय राय ,संतोष जायसवाल, परवेज भाई, आमिर अली, रुबीना खान, सतीद्र तिवारी, सुजीत सिंह प्रिंस, डॉ. रजत सिंह, बृजेश सिंह और सोनू भाई की गरिमामयी उपस्थिति रही।

​साहित्य व सिनेमा के दिग्गजों को विशेष सम्मान

​समारोह में जिले की महान विभूतियों की स्मृति में दो विशेष सम्मान प्रदान किए गए:

​डॉ. विवेकी राय सम्मान (साहित्य): प्रख्यात साहित्यकार एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. मांधाता राय को।


​स्वर्गीय नज़ीर हुसैन सम्मान (सिनेमा): विख्यात बॉलीवुड पटकथा लेखक संजय मासूम को।




Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment