ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
राजनीति राजनीति

नीतीश का दांव, अनंत सिंह पर नजर; नीरज के नामांकन से पहले बढ़ी हलचल

by admin@bebak24.com on | 2026-10-05 14:24:59

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3190


नीतीश का दांव, अनंत सिंह पर नजर; नीरज के नामांकन से पहले बढ़ी हलचल

पटना | बेबाक24 न्यूज़

बिहार विधान परिषद की स्नातक सीट के चुनाव को लेकर जनता दल यूनाईटेड में अंदरूनी खींचतान के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार आज पटना स्नातक सीट से नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मुलाकात की है।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब जदयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में नजर आ चुके हैं। अनंत सिंह जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए और रोड शो में भी दिखाई दिए थे। इससे जदयू के भीतर असहज स्थिति बनी हुई है।

अनंत सिंह के रुख पर नजर

जदयू ने पटना स्नातक सीट से मौजूदा प्रत्याशी नीरज कुमार पर ही भरोसा जताया है। वहीं, अनंत सिंह के रुख को नीरज कुमार के साथ उनके पुराने राजनीतिक मतभेद से जोड़कर देखा जा रहा है। जदयू के कुछ नेता उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ नेताओं की राय उन्हें समझाने के पक्ष में है।

नीरज कुमार के नामांकन से एक दिन पहले अनंत सिंह की ओर से नीतीश कुमार के मनाने पर सकारात्मक रुख के संकेत दिए जाने की बात सामने आई। इसके बाद नीतीश कुमार की ललन सिंह से मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ललन सिंह पहले ही कह चुके हैं कि जदयू में किसी तरह का गतिरोध नहीं है। हालांकि, अनंत सिंह के रुख को लेकर पार्टी के भीतर चर्चा बनी हुई है।

नीरज के नामांकन पर विपक्ष की नजर

नीरज कुमार के नामांकन पर महागठबंधन और जन सुराज की भी नजर है। जदयू और भाजपा के लिए भी यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि अनंत सिंह अंत तक नीरज कुमार के विरोध में बने रहते हैं तो उनके समर्थकों के जरिए नामांकन से लेकर मतदान तक एनडीए के सामने चुनौती खड़ी होने की आशंका जताई जा रही है।

इसी को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी नामांकन को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन के बाद अब जदयू प्रत्याशी के नामांकन को लेकर भी प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं।

बेबाक24 टेक

नीरज कुमार के नामांकन से पहले नीतीश कुमार और ललन सिंह की मुलाकात ने बिहार विधान परिषद चुनाव की सियासी हलचल बढ़ा दी है। अब नजर इस बात पर है कि अनंत सिंह का अंतिम रुख क्या रहता है और इसका चुनावी समीकरण पर क्या असर पड़ता है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment