by on | 2026-09-25 15:02:41
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3086
जम्मू | बेबाक24 न्यूज़
जम्मू से कश्मीर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का सफर अब यात्रियों को स्थानीय स्वाद का अनुभव भी करा रहा है। ट्रेन के भोजन में जम्मू के डोगरी व्यंजनों के साथ कश्मीर के पारंपरिक पकवानों को भी शामिल किया गया है। इससे यात्रियों को तेज रफ्तार यात्रा के साथ दोनों क्षेत्रों की खान-पान की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिल रहा है।
यात्रियों के अनुसार ट्रेन में पानी, चाय और कहवा के साथ भोजन में डोगरी अंबल, राजमा, बबरू, खमीरे, दही, अचार और खीर परोसी जा रही है। इसके अलावा कश्मीरी दम आलू, टमाटर पनीर, नून चाय, केसर कहवा और अखरोट भी भोजन का हिस्सा हैं।
गुरुवार को यात्रा करने वाले राजेश शर्मा, प्रीती सिंह और शांभवी सलारिया ने बताया कि भोजन में स्थानीय व्यंजनों की मौजूदगी से सफर का अनुभव अलग रहा। जम्मू से कश्मीर जाने वाले यात्रियों को जहां डोगरी स्वाद मिला, वहीं कश्मीरी व्यंजनों ने यात्रा में स्थानीय संस्कृति की झलक भी दिखाई।
वंदे भारत सेवा शुरू होने से पहले जम्मू से कश्मीर सड़क मार्ग से पहुंचने में करीब 12 से 14 घंटे लगते थे। रास्ते में जाम और अन्य बाधाओं के कारण यात्रा लंबी और थकाऊ हो जाती थी। अब वंदे भारत से यह दूरी करीब 5 घंटे में पूरी हो रही है।
यात्रियों के मुताबिक तेज रफ्तार और व्यवस्थित सेवा के साथ स्थानीय व्यंजनों का समावेश इस रेल यात्रा को क्षेत्रीय संस्कृति से जोड़ रहा है।
वंदे भारत के भोजन में स्थानीय व्यंजनों को जगह मिलना केवल खान-पान में बदलाव नहीं, बल्कि यात्रा के दौरान क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से यात्रियों को जोड़ने की पहल भी है। जम्मू से कश्मीर के सफर में अब रफ्तार के साथ स्थानीय स्वाद भी यात्रियों के अनुभव का हिस्सा बन रहा है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'