by on | 2026-08-25 19:09:50
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3167
उन्नाव (बेबाक 24): खाकी पर हाथ उठाने और बीच सड़क पर कानून की धज्जियां उड़ाने वालों को पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया है। गंगाघाट थाना क्षेत्र के पोनी रोड तिराहे पर जाम खुलवा रहे होमगार्ड से अभद्रता और डंडे से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए ई-रिक्शा चालक और उसकी दो बहनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जाम हटाने पर भड़का चालक, बहनों ने भी दिखाया ताव
कानपुर-लखनऊ राजधानी मार्ग स्थित पोनी रोड तिराहा पर डग्गामार ई-रिक्शा चालकों के कारण रोजाना लगने वाले जाम से निपटने के लिए होमगार्ड सुरेश चंद्र की ड्यूटी लगाई गई थी। 22 अगस्त को जब सुरेश चंद्र ने रास्ता साफ कराने के लिए एक ई-रिक्शा को आगे बढ़ाने का इशारा किया, तो चालक रंजीत (पुत्र स्व. रमेश चंद्र) उनसे उलझ गया। देखते ही देखते ई-रिक्शा में बैठी रंजीत की दोनों बहनें—सारिका धीमान और नैंसी (निवासी शुक्लागंज)—भी आक्रोशित हो गईं और ऑन-ड्यूटी होमगार्ड पर हमला बोल दिया।
डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस
तीनों ने मिलकर न सिर्फ होमगार्ड के साथ बदसलूकी की और सरकारी काम में रोड़ा अटकाया, बल्कि डंडे से उनकी जमकर पिटाई भी कर दी। सरेराह हुई इस गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
गंगाघाट पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीनों को भेजा जेल
घटना के बाद पीड़ित होमगार्ड सुरेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने बिना देर किए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया:
गंगाघाट पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ अभद्रता या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'