by on | 2026-08-25 17:54:15
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3160
लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के हालिया अयोध्या दौरे के दौरान आयोजित एक स्वागत समारोह में 'मछली भोज' परोसे जाने की खबरों को लेकर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। पवित्र सावन महीने में लगे इन आरोपों के बाद अजय राय ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर करारा पलटवार किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इन सभी दावों को पूरी तरह से झूठा और निराधार बताते हुए मुख्यमंत्री को सबूत सार्वजनिक करने की खुली चुनौती दे दी है। उनका कहना है कि सीएम योगी का यह बयान दरअसल उनके अंदर के राजनीतिक डर का नतीजा है।
'हम काशी के सनातनी हैं, योगी जी दिखाएं सबूत'
अजय राय ने अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में छिड़ा यह नया सियासी घमासान मुख्यमंत्री के झूठे बयानों की वजह से है। उन्होंने कहा, "हम सब सनातनी हैं, सनातन धर्म की परंपराओं का पूरा पालन करते हैं और भगवान शिव की पावन नगरी काशी के रहने वाले हैं।"
मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक बड़े मठ के महंत होने के साथ-साथ राज्य के मुख्यमंत्री भी हैं। अगर उनके पास सावन में मछली खाने का कोई भी वीडियो या तस्वीर मौजूद है, तो उसे तुरंत जनता के सामने पेश करना चाहिए। अजय राय ने बताया कि वे निषाद समाज के लोगों के बीच गए थे, जहां समाज के लोगों ने बड़े प्रेम से भोजन की व्यवस्था की थी। बिना किसी प्रमाण के ऐसे मनगढ़ंत आरोप लगाना बेहद निंदनीय है।
'कुंवर सिंह निषाद को दी जा रही गालियां'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सत्ता पक्ष पर गंभीर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें गालियां दी जा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि ऐसी अभद्र हरकतें करने वालों पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई हो। अजय राय ने चेताया कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरा निषाद समुदाय इसे अपने स्वाभिमान का अपमान मानेगा।
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, रविवार को अयोध्या में निषाद समाज द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें अजय राय और राजेंद्र पाल गौतम समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर मछली पकाने का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके आधार पर भाजपा नेताओं और सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोला। सीएम योगी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता हनुमानगढ़ी में दर्शन का ढोंग करने के बाद अयोध्या में मछली की दावत उड़ाते हैं, जो कि आस्था और विरासत का अपमान है। अब इस मुद्दे पर अजय राय के पलटवार के बाद ज़ुबानी जंग और तेज़ हो गई है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'