ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
एजुकेशन एजुकेशन

पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र, वाटर कैनन चला; कई हिरासत में

by admin@bebak24.com on | 2026-08-25 14:27:45

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3153


पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र, वाटर कैनन चला; कई हिरासत में

पटना | बेबाक24 न्यूज़

बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ मंगलवार को पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया। बीपीएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांगों को लेकर छात्र संगठनों ने गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च निकाला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कुछ छात्र-छात्राओं को हिरासत में लिया।

बैरिकेडिंग तोड़कर जेपी गोलंबर पहुंचे छात्र

प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से आगे बढ़ते हुए पुलिस की बैरिकेडिंग के पास पहुंचे। पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश के बावजूद कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और जेपी गोलंबर तक पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास की ओर आगे बढ़ने का प्रयास किया।

प्रदर्शन के दौरान कई छात्र बसों के ऊपर चढ़कर नारेबाजी करते भी नजर आए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा

प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके जरिए छात्रों को तितर-बितर करने की कोशिश की गई। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं को हिरासत में भी लिया है।

सरकार ने कहा- बातचीत के दरवाजे खुले

प्रदर्शन और छात्रों की मांगों पर बिहार के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार ने छात्रों की लगभग सभी मांगें पूरी कर दी हैं। उन्होंने छात्रों से बातचीत के जरिए अपनी समस्याएं रखने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि अगर छात्रों को सरकार से कोई और शिकायत या मांग है तो वे बातचीत के लिए आ सकते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की है और संवाद के रास्ते खुले हैं।

प्रदर्शन के बीच बढ़ा दबाव

छात्र संगठनों का यह आंदोलन ऐसे समय हो रहा है जब भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर बिहार में लंबे समय से असंतोष देखने को मिल रहा है। पटना में मंगलवार की कार्रवाई के बाद अब छात्र संगठनों और सरकार के बीच बातचीत की संभावनाओं पर नजर बनी हुई है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment