by on | 2026-08-24 12:20:38
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3188
अमरावती | बेबाक24 न्यूज़
महाराष्ट्र के अमरावती में सोमवार तड़के जिला महिला अस्पताल की नवजात शिशु देखभाल इकाई में आग लगने से 3 नवजातों की मौत हो गई। हादसे के समय वार्ड में कुल 9 बच्चे भर्ती थे।
अमरावती के जिला शल्य चिकित्सक डॉ. विनोद पवार के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 3:30 बजे मिली। दमकल कर्मियों ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया और 6 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हालांकि, धुएं और आग की वजह से 3 नवजातों को समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका। सुरक्षित निकाले गए सभी 6 बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।
अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार मृतक बच्चों के परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहने और आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
बेबाक24 निष्कर्ष: अस्पताल की नवजात इकाई में लगी आग ने तीन परिवारों को गहरा सदमा दिया है। हादसे के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और आग लगने के कारणों की जांच अहम होगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'