by on | 2026-08-24 11:59:29
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3162
लखनऊ | बेबाक24 न्यूज़
उत्तर प्रदेश में मानसून का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं विंध्य क्षेत्र समेत कई अन्य जिलों में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
रविवार को प्रयागराज में 93 मिमी, मुजफ्फरनगर में 90.3 मिमी और बाराबंकी में 65 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक मानसूनी गतिविधियां मुख्य रूप से दक्षिणी यूपी और पूर्वांचल में केंद्रित रह सकती हैं। इसके बाद प्रदेश में बारिश का दौर कुछ कमजोर पड़ने के संकेत हैं।
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के आगे बढ़ने से पूर्वांचल में बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी यूपी में पछुआ हवाओं के कारण बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है।
राजधानी लखनऊ में सोमवार को भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। रविवार को तेज बारिश के बाद चिनहट और सीतापुर रोड पर 51 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।
बारिश के कारण इंदिरानगर, अलीगंज, खदरा, आशियाना और इस्माइलगंज समेत कई इलाकों में जलभराव हुआ। कुछ जगहों पर सड़कें पानी में डूब गईं और कई वाहन भी प्रभावित हुए।
बेबाक24 निष्कर्ष: यूपी के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में अगले कुछ दिन मौसम सक्रिय रहेगा। भारी बारिश की चेतावनी वाले जिलों में लोगों को जलभराव और खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'