by on | 2026-08-24 00:19:20
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3162
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और गति देने के उद्देश्य से देर रात बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई मंडलों, विभागों और आयोगों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत अलीगढ़ की मंडलायुक्त रहीं संगीता सिंह को मुरादाबाद मंडल का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। मुरादाबाद में तैनात रहे पूर्व कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें उनके मूल कैडर सिक्किम वापस भेज दिया गया था, जिसके बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। वहीं, राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) रहे ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया कमिश्नर बनाया गया है।
लंबे समय से प्रतीक्षारत चल रहीं आईएएस अफसर अमृत पाल कौर को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में संयुक्त प्रबंध निदेशक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
विभागों और आयोगों में नए चेहरे
शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार, ग्राम्य विकास आयुक्त गौरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक (आयुष) एवं मिशन निदेशक (राष्ट्रीय आयुष मिशन) बनाया गया है। वहीं इस पद पर तैनात रहीं चैत्रा वी. को सदस्य (प्रशासनिक), राजस्व परिषद लखनऊ भेजा गया है। प्रमोद कुमार उपाध्याय को ग्राम्य विकास आयुक्त, यूपी की कमान सौंपी गई है।
जल निगम और नियोजन विभाग में भी फेरबदल देखा गया है। डॉ. राज शेखर को एमडी (यूपी जल निगम ग्रामीण) से सचिव (नियोजन विभाग) एवं महानिदेशक (अर्थ एवं संख्या) बनाया गया है, जबकि योगेश कुमार को यूपी जल निगम (ग्रामीण) का नया एमडी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सीईओ मासूम अली सरवर को यूपी जल निगम (नगरीय) के एमडी और अमृत योजना के राज्य मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सचिवालय और उच्च शिक्षा में फेरबदल
सहकारिता आयुक्त कुमार प्रशान्त को सहकारिता विभाग में ही बरकरार रखते हुए राज्य सूचना आयोग के सचिव गुर्राला श्रीनिवासुलु को सूचना आयोग का नया सचिव बनाया गया है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के सचिव रहे विवेक श्रीवास्तव को विशेष सचिव (पशुधन विभाग), उच्च शिक्षा सचिव रहे अमृत त्रिपाठी को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज, तथा राजस्व परिषद में तैनात रहे ओम प्रकाश राय को विशेष सचिव (उच्च शिक्षा विभाग) के पद पर तैनात किया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में तैनात देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव (उपभोक्ता मामले) बनाया गया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'