by on | 2026-08-23 17:51:41
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3157
वाराणसी। धर्म नगरी काशी को साइबर अपराधियों ने अपनी अवैध कमाई का सुरक्षित ठिकाना बनाने की नाकाम कोशिश की है। साइबर क्राइम और चेतगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने डिजिटल दुनिया के एक बड़े और दुस्साहसिक गिरोह की नींव हिलाते हुए फर्जी फर्मों और बैंक खातों के जरिए चल रहे भारी-भरकम नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
मासूम और बेखबर लोगों को चंद रुपयों के कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर कागजी फर्में खड़ी की जाती थीं और बैंक खाते खुलवाए जाते थे। इसके बाद इन खातों की पूरी बैंकिंग डिटेल, पासबुक, चेकबुक और ऑनलाइन क्रेडेंशियल साइबर ठगों के हवाले कर दिए जाते थे। पुलिस जांच में जो आंकड़ा सामने आया है, उसने हर किसी को चौंका दिया है—महज 41 बैंक खातों के जरिए ₹1,16,86,58,321 (1.16 अरब रुपये से अधिक) का लेनदेन किया जा चुका है।
घेराबंदी कर पकड़े गए 4 शातिर, 2 मास्टरमाइंड अभी फरार
पुलिस को सटीक मुखबिरी मिली, जिसके बाद विवेकानंदपुरी कॉलोनी (करौंदी) के पास जाल बिछाकर चार आरोपियों को धर दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
नितीश कुमार पांडेय
दुष्यंत सिंह
हिमांशु झा
रेहान
कड़ाई से हुई पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि इन फर्जी खातों का इस्तेमाल देशभर में ऑनलाइन गेमिंग और विभिन्न साइबर ठगी से उड़ाई गई रकम को ठिकाने लगाने के लिए किया जाता था। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक, इन 41 खातों से सीधे तौर पर 143 शिकायतें जुड़ी पाई गई हैं।
इस पूरे खेल के पीछे प्रतीक तिवारी उर्फ बंटी और रोमिल वर्मा के नाम भी मुख्य सूत्रधार के रूप में सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
'बेबाक' नजरिए से समझिए: कमीशन का लालच पड़ेगा भारी
साइबर क्राइम का यह पैटर्न बेहद खतरनाक है। आम जनमानस को यह बात गहराई से समझनी होगी कि चंद हजार रुपयों के लालच में आकर अपना आधार, पैन या दस्तावेज किसी को देना—या अपने नाम से बैंक खाता/फर्म खुलवाकर उसकी बागडोर किसी अनजान के हाथ में सौंपना—आपको सीधे अपराध का भागीदार बनाता है। कानून की नजर में खाताधारक भी इस बहुकरोड़ी ठगी का उतना ही जिम्मेदार माना जाएगा। सतर्क रहें, सजग रहें!
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'