ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध हत्या

अंकित हत्याकांड: 66 सेकंड में पूरी वारदात, 22 सेकंड में मौत; सामने आए दो फुटेज

by admin@bebak24.com on | 2026-08-29 12:06:57

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3093


अंकित हत्याकांड: 66 सेकंड में पूरी वारदात, 22 सेकंड में मौत; सामने आए दो फुटेज

शामली | बेबाक24 न्यूज़

हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने वारदात की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। करीब 66 सेकंड की एक फुटेज में जिम से निकलने के बाद अंकित पर हमला और हमलावरों के फरार होने तक का घटनाक्रम कैद है। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने महज 22 सेकंड के भीतर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

कार के पास पहुंचते ही घेरा

सीसीटीवी में अंकित जिम से निकलकर अपनी कार के पास जाते दिखाई देते हैं। वह कार में सामान रखने के बाद अंदर बैठने की कोशिश करते हैं। तभी चार युवक उनकी ओर बढ़ते हैं और उन्हें घेरकर गोलीबारी शुरू कर देते हैं।

फुटेज में फायरिंग के दौरान अंकित की ओर से हमलावरों को ललकारने की आवाज भी सुनाई देती है। इसके बाद हमलावर दोबारा गोलियां चलाते हैं। पुलिस के अनुसार वारदात में 20 से अधिक गोलियां चलाई गईं।

पहले भागे, फिर लौटकर चलाईं गोलियां

फुटेज में हमलावर कुछ दूरी तक जाने के बाद वापस अंकित की ओर लौटते दिखाई देते हैं। इसके बाद फिर से फायरिंग की जाती है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से निकल जाते हैं।

पुलिस अब उनकी आवाज, हुलिए, आने-जाने के रास्ते और आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग की मदद से पहचान करने में जुटी है।

हत्या के बाद फोन पर बातचीत

सीसीटीवी में एक हमलावर वारदात के बाद किसी व्यक्ति से फोन पर बात करता नजर आ रहा है। पुलिस इस बातचीत को भी जांच का हिस्सा बना रही है। आशंका है कि वह घटना के बाद किसी सहयोगी को जानकारी दे रहा था। हालांकि बातचीत में क्या कहा गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

दूसरी फुटेज में दिखा वारदात के बाद का माहौल

करीब 5 मिनट 4 सेकंड की दूसरी फुटेज में गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ दिखाई देती है। लोग आपस में घटना की जानकारी लेते नजर आते हैं। कुछ लोग मौके की ओर बढ़ते हैं, जबकि आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है।

इन फुटेज के जरिए पुलिस संभावित प्रत्यक्षदर्शियों की पहचान करने के साथ-साथ वारदात के बाद हमलावरों की गतिविधियों की कड़ियां भी जोड़ रही है।

जिम में आई कॉल के बाद बढ़ा था विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना से पहले अंकित के पास जिम में किसी का फोन आया था। फोन पर उनकी तीखी बहस हुई थी। इसके कुछ देर बाद वह जिम से बाहर निकले और कार में बैठते ही हमलावरों ने हमला कर दिया।

अंकित की हत्या को लेकर पुलिस ने अज्ञात चार हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में आसपास के सीसीटीवी कैमरों के साथ मोबाइल संपर्क और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment