ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
प्राकृतिक आपदा बाढ़

वाराणसी में हाई अलर्ट, कमिश्नर और डीएम ने बोट से लिया जायजा

by on | 2026-09-01 19:28:41

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3082


वाराणसी में हाई अलर्ट, कमिश्नर और डीएम ने बोट से लिया जायजा


सलारपुर राहत शिविरों में पहुंचे अधिकारी, पीड़ितों से जाना हाल, जल पुलिस व एनडीआरएफ की टीमें तैनात

वाराणसी। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और तटीय इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने नमो घाट से लेकर पुराना पुल (सारनाथ) तक मोटर बोट से उफनाती गंगा और प्रभावित क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया।

​निरीक्षण के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मातहतों को 24 घंटे निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए। आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एनडीआरएफ और जल पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

​बोट से निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारी सारनाथ क्षेत्र के सलारपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय और विद्या विहार इंटर कॉलेज में बनाए गए राहत शिविरों में पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से सीधे संवाद किया। अधिकारियों ने विस्थापितों से उनके भोजन, रहने के इंतजाम और बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं पर बात की और मौके पर मौजूद अफसरों को तत्काल निस्तारण के आदेश दिए।

​प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जलभराव और नदी किनारे वाले इलाकों में जाने से बचें तथा बच्चों व बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर रखें। निरीक्षण में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, डीसीपी गौरव बंशवाल, डीसीपी प्रमोद कुमार सहित प्रशासनिक और आपदा राहत बल के अधिकारी मौजूद रहे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment