by on | 2026-08-22 23:53:01
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3236
बलिया। नरही थाना क्षेत्र में बीते स्वतंत्रता दिवस के दिन आभूषण व्यवसायी से हुई नकदी व गहनों की लूट का पुलिस ने मंगलवार रात पर्दाफाश कर दिया। सर्विलांस, स्वाट और नरही थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छह अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई नकदी, जेवरात, अवैध असलाह और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में चार बदमाश बिहार के बक्सर और भोजपुर जिले के रहने वाले हैं।
एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस कार्यालय में संवाददाताओं को बताया कि 15 अगस्त की शाम भरौली-गाजीपुर मार्ग पर दुकान बंद कर बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे सर्राफा व्यवसायी से दो बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीन लिया था। पीड़ित की तहरीर पर 16 अगस्त को नरही थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
रेकी कर दिया था घटना को अंजाम
पुलिस की पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में सामने आया कि आरोपियों ने 13 अगस्त को ही व्यवसायी की दुकान और रास्ते की रेकी कर ली थी। घटना के दिन चार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया, जबकि अन्य आरोपी आसपास रहकर मुखबिरी कर रहे थे।
बघौना मोड़ से हुई गिरफ्तारी
मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने 20 अगस्त की रात करीब नौ बजे बघौना मोड़ के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विकास प्रधान व मदन कुमार वर्मा (निवासी बक्सर, बिहार), कृष्णा कुमार उर्फ धन्नू यादव व अमन महतो (निवासी भोजपुर, बिहार) तथा राजू चौरसिया व विशाल चौधरी (निवासी बलिया) के रूप में हुई है।
बरामदगी:
बिहार में दर्ज हैं आपराधिक मामले
एसपी ने बताया कि पकड़े गए बिहार के बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ बिहार के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। मामले में तीन अन्य आरोपी लड्डू सेठ उर्फ चंद्र प्रकाश वर्मा, प्रेम यादव और दीपू यादव वांछित हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराएं बढ़ा दी हैं। सफलता हासिल करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'